Celebrity Fitness: बिग बॉस के घर से निकलने वाली सबसे मशहूर सेलेब्स में से एक शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर हैं. शहनाज यूं तो कई कारणों से सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं लेकिन गोल-मटोल शहनाज (Shehnaz Gill) को जब लोगों ने बिलकुल पतला देखा तो हर तरफ इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिर किस तरह शहनाज अपना वजन कम कर पाईं. शहनाज खुद इस बात का जिक्र करती आई हैं कि किस डाइट प्लान (Diet Plan) को फॉलो कर उन्होंने 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया है.
Arjun Kapoor के सिक्स पैक एब्स का यह है राज, इस तरह 140 किलो वजन से फिट बॉडी बना पाए अर्जुन
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
शहनाज गिल वेट लॉस | Shehnaz Gill Weight Loss
शहनाज के इस नए अवतार पर शहनाज का कहना है कि "कई लोग वेट लॉस करते हैं, मैने सोचा लोगों को दिखाती हूं कि मैं भी पतली हो सकती हूं." शहनाज के अनुसार उन्होंने लोकडाउन के दौरान वजन कम करने का फैसला किया. इसकी एक वजह बिग बॉस के घर में कई लोगों द्वारा शहनाज के वजन पर मजाक उड़ाना भी था जिस चलते शहनाज ने वजन कम (Weight Loss) करने के बारे में सोचा.
शहनाज ने वजन कम करने के लिए कई खाने की चीजों से पूरी तरह परहेज करना शुरु किया. मांस-मीट, चॉक्लेट और आईसक्रीम शहनाज ने खाना छोड़ दिया. शहनाज के अनुसार वे हर दिन एक या दो चीजें खाती थीं और बहुत ज्यादा तरह की खाने की चीजों या कहें वैराइटी को अपने खानपान में शामिल नहीं करती थीं. लंच में शहनाज (Shehnaz Gill) दाल और मूंग खाती थीं, साथ ही खाने की मात्रा कम रखती थीं. अगर शहनाज को 2 रोटी की भूख होती थी तो वे एक रोटी ही खाती थीं. शहनाज का कहना है कि वजन घटाने के लिए उन्होंने मन मारके खाना शुरु कर दिया था.
शहनाज गिल मार्च में हुए लोकडाउन में 67 किलो की थीं और 6 महीने से पहले ही उनका वजन 55 किलो हो गया. खाने पर कंट्रोल और खाने की कम मात्रा में खाने से शहनाज गिल ने अपना वजम घटाया. लेकिन, जरूरी नहीं है कि आप भी बिल्कुल ऐसा ही करें. आप वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो कर सकते हैं.
Vitamin B12 और D3 की कमी है साइलेंट किलर, इन 7 चीजों को खाने पर सेहत बेहतर होने में मिलेगी मदद
वजन कम करने के लिए कैसी हो डाइटजॉन अब्राहम, मंदिरा बेदी और आदित्य पंचोली की बेटी सना पंचोली के फिटनेस एक्सपर्ट प्रशांत मिस्त्री (Prashant Mistry) के अनुसार डाइट प्लान किस तरह का होना चाहिए और कैसे वजन घटाया जाए, जानिए यहां.
- एक वेल बैलेंस्ड मील लें जिसमें जरूरी पोषक तत्व भी हों और मात्रा भी सीमित हो.
- वर्काउट के बाद कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं.
- डाइट के साथ-साथ फिजीकल एक्टीविटीज (Physical Activities) करते रहें.
- खाने में हेल्दी फैट्स को भी शामिल करें.
- घर का बना दाल, चावल और सब्जियां खाएं.
- कम से कम 7 घंटे की नींद लें. रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के करीब उठना सेहत के लिए सबसे अच्छा है.
- स्कवैट्स, वेट लिफ्टिंग और पुश-अप्स वजन घटाने की अच्छी एक्सरसाइज हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं