विज्ञापन

टीचर्स डे के वो सबसे दिलचस्प और भावुक किस्से, जो सालों-साल बाद भी रहते हैं याद

टीचर्स डे के मौके पर कभी छात्र अचानक क्लास में सरप्राइज प्लान करते हैं, तो कभी अपने टीचर की मिमिक्री करके सभी को खूब हंसाते हैं. कोई ब्लैकबोर्ड पर सुंदर पेंटिंग, मैसेज और कविताएं लिखता है.

टीचर्स डे के वो सबसे दिलचस्प और भावुक किस्से, जो सालों-साल बाद भी रहते हैं याद
टीचर्स डे के किस्से
file photo

Teacher's Day Memories: भारत में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. टीचर्स डे सिर्फ शिक्षकों को सम्मान देने का दिन नहीं है, बल्कि यह स्कूल और कॉलेज की उन यादों को भी ताजा करने का मौका है, जो जिंदगी भर दिल में बसी रहती हैं. जब हम स्कूल में होते हैं तो हमारे या हर किसी के साथ शिक्षकों के बीच कई खट्टे-मीठे, मजेदार और भावुक किस्से होते हैं. टीचर्स डे के मौके पर कभी छात्र अचानक क्लास में सरप्राइज प्लान करते हैं, तो कभी अपने टीचर की मिमिक्री करके सभी को खूब हंसाते हैं. कोई ब्लैकबोर्ड पर सुंदर पेंटिंग, मैसेज और कविताएं लिखता है. स्कूल समय के यही छोटे-छोटे पल सालों बाद भी यादों में ताजा रहते हैं. यहां जानिए स्कूल के समय के वो दिलचस्प किस्से, जो आज भी याद आते हैं.

सरप्राइज प्लानिंग की खूबसूरत यादें

टीचर्स डे से पहले छात्र अक्सर अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए गुपचुप तैयारियां करते हैं. कोई क्लास को सजाता है तो कोई केक, कार्ड और गिफ्ट की व्यवस्था करता है. शिक्षक के क्लास में आते ही पूरा माहौल तालियों और खुशियों से भर जाता है. कई बार छात्रों की यह छोटी-सी कोशिश शिक्षक को भावुक कर देती है.

मिमिक्री और हंसी-मजाक के किस्से

टीचर्स डे पर छात्र अपने शिक्षकों की मिमिक्री भी करते हैं. कोई पढ़ाने का अंदाज, किसी के बार-बार बोलने वाले शब्द या किसी की मजेदार आदत, सब टीचर्स की एक्टिंग करते हैं. यह मस्ती भरा माहौल शिक्षक और छात्रों के रिश्ते को और खास बना देता है.

मुश्किल समय में शिक्षक का साथ

स्कूल की यादों में कुछ किस्से भावुक भी होते हैं. पढ़ाई में कमजोर छात्र को प्रोत्साहित करना, किसी परेशान छात्र की बात सुनना या सही रास्ता दिखाना, शिक्षक का यह साथ जिंदगी भर याद रहता है. सालों बाद जब छात्र अपने पुराने स्कूल और शिक्षकों को याद करते हैं, तो यही पल सबसे ज्यादा दिल को छूते हैं.

यह भी पढ़ें:- Teacher's Day Speech 2026: शिक्षक दिवस पर भाषण देना है? इन क्रिएटिव टॉपिक्स और प्रेरणादायक कोट्स से जीतें सबका दिल

यह भी पढ़ें:- Teacher's Day 2026: टीचर्स डे की दिल छू जाने वाली शानदार कविताएं, 4 लाइन में गुरुजनों का जताएं सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teacher Day, Teacher Student Bond
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com