Tambe ka Kalash: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है. इस पर्व के 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि की शुरुआत घर में घटस्थापना यानी कलश स्थापना से होती है. ऐसे में कई लोग ताम्बे का कलश इस्तेमाल करते हैं. लेकिन समय के साथ-साथ ये कलश पुराना और काला दिखने लगता है. ऐसे स्थिति में लोग पूजा के लिए नया कलश खरीदने पर विचार करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आाप कुछ घरेलू नुस्खे पुराने कलश को नए जैसा बना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ताम्बे का कलश साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इससे कलश पर नई जैसी चमक आ जाएगी. इसकी जानकारी @ashuscookingmagic यूट्यूब चैनल सेे दी गई है.
कलश साफ करने के लिए जरूरी चीजें
- 1-2 कप सिरका
- 2-3 चम्मच नमक
- नींबू का रस
- नींबू का छिलका
- बर्तन धोने वाला साबुन और स्क्रबर
- पानी
ऐसे तैयार करें सफाई का घोल
सबसे पहले एक कटोरे में पानी लें. इसमें बराबर मात्रा में सफेद सिरका मिलाएं. अब 2 सेे 3 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह घोल लें. इसके बाद एक पूरा नींबू निचोड़ दें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाने पर आपका क्लीनिंग सॉल्यूशन तैयार हो जाएगा. अब तांबे के कलश या लोटे को इस घोल में डुबो देंं. अगर बर्तन बड़ा है तो घोल को उसके ऊपर लगाएं. बर्तन के बाहरी हिस्से पर नींबू के छिलके को रगड़ें, जिससे जमी हुई गंदगी और हरे रंग की परत ढीली होने लगेगी. अगर बर्तन के अंदर हरी परत जमी हुई है, तो तैयार घोल को बर्तन के अंदर भर दें और 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें. इस दौरान घोल अंदर जमी गंदगी को नरम कर देगा. कुछ घंटों बाद घोल को निकाल लें. आप देखेंगे कि पानी का रंग बदल चुका होगा और काफी गंदगी उसमें निकल आई होगी. अब कलश को साबुन और स्क्रबर की मदद से अच्छी तरह रगड़कर साफ करेंं. इससे कलश साफ हो जाएगा और नई जैसी चमक आ जाएगी.
ऐसे बनाए रखें तांबे के बर्तनों की चमक
तांबे के बर्तन धोने के बाद उन्हें तुरंत सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. बर्तन पर पानी की बूंदें नहीं रहनी चाहिए. ऐसाा करने से तांबे पर दोबारा हरी परत जल्दी नहीं जमेगी और उसकी चमक लंबे समय तक बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: Old Newspaper DIY: बेचें नहीं पुराने अखबार, बना लें घर के लिए ये 5 होम डेकॉर की चीजें, जानिए कमाल के हैक्स
यह भी पढ़ें: आटे से भगवान की चांदी की मूर्ति को कैसे साफ करें? मिनटों में चमक जाएगी काली से काली चांदी, दिखेगी नई जैसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं