विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

अगर झुर्रियों से चाहिए निजात तो काम आएंगे ये आसान उपाय

तनाव के कारण भी कई बार चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने लग जाती हैं. इससे बचने के लिए सुबह जल्दी उठ कर थोड़ी देर मेडिटेशन करना चाहिए.

Also Read in
अगर झुर्रियों से चाहिए निजात तो काम आएंगे ये आसान उपाय
झुर्रियों से पाएं छुटकारा
उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है. महिलाएं इन झुर्रियों से काफी परेशान भी रहती हैं. इनको दूर करने के लिए महिलाएं ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट और पार्लर का काफी ज्यादा इस्तेमाल करती हैं. ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट और पार्लर से झुर्रियां को छुपाने में मदद मिलती है लेकिन समय के साथ ये और भी बढ़ जाती है. अगर आपको भी इन झुर्रियां से निजात पानी है तो ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट और पार्लर की बजाय रोजाना कुछ आसान उपाय अपनाकर झुर्रियों को दूर किया जा सकता है.

मेडिटेशन
तनाव के कारण भी कई बार चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने लग जाती हैं. इससे बचने के लिए सुबह जल्दी उठ कर थोड़ी देर मेडिटेशन करना चाहिए. इससे तनाव और थकान दूर करने में काफी मदद मिलती है. मेडिटेशन से शरीर को काफी सुकून मिलता है.

जल्दी नहाएं
सुबह उठने के बाद थोड़ा रिलेक्स फील करें. किसी तरह के काम का प्रेसर ना लें. सुबह उठने के थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी से नहा लें. ये शरीर को काफी ताजगी देगा. अगर सुबह जल्दी उठकर जल्दी नहा लिया जाए तो इससे चेहरे की रौनक में काफी इजाफा होगा.
 नाश्ता
सुबह नाश्ता करने से शरीर को जरूरी एनर्जी मिलेगी. ध्यान रहे की रोजाना हेल्दी नाश्ता ही करें. सुबह के नाश्ते में ताजा फलों और जूस को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इससे शरीर में सुबह से ही एनर्जी बनी रहेगी और थकान महसूस नहीं होगी. इससे चेहरा खुशनुमा बना रहेगा और झुर्रियों से निजात मिलेगी.

लंच 
सुबह के नाश्ते के बाद दोपहर में लंच का समय भी हो जाता है. लंच में संतुलित आहार लेने से काफी फायदा मिलता है. संतुलित आहार लेने से वजन भी मेंटेन रहेगा. वजन के मेंटेन रहने से इसका असर चेहरे पर भी साफ दिखाई देता है. ध्यान रहे की दोपहर 1-2 बजे तक लंच कर लें.

धूप से बचें
सुबह-सुबह धूप का सेवन करना अच्छा माना जाता है लेकिन दोपहर में धूप का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. सीधी धूप से चेहरे पर बहुत जल्दी झुर्रियां पड़ने लग जाती है. दोपहर को धूप में निकलते वक्त अपने चेहरे और हाथों को ढ़क कर ही बाहर निकलें.

पानी का सेवन
चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए. पानी के कारण त्‍वचा में नमी और लचीलापन बना रहता है. जिससे झुर्रियां जल्दी नहीं आती है. पानी के अलावा दूसरे तरल पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए.

रात को जल्दी सोना
रात को ज्यादा देर तक नहीं जागना चाहिए. कोशिश करें की रात को 9-10 बजे तक सो जाएं. इससे शरीर की थकान उतारने में काफी मदद मिलती है और सुबह जल्दी उठने में आसानी रहती है.
 
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wrinkles, Skin, Health, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com