Drinking Hot Tea in Heat: गर्मियों में जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब ठंडी चीजें पीने का मन करता है. लेकिन, भारत में एक आदत ऐसी है जो मौसम नहीं देखती वो है चाय पीना. आपने भी अक्सर सुना होगा कि गर्म चाय पीने से शरीर ठंडा होता है. सुनने में अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे ठोस वैज्ञानिक कारण है. कई रिसर्च जैसे द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजिकल साइंसेज और यूरोपियन ऑफ अप्लाइड फिजियोलॉजी, बताते हैं कि गर्म ड्रिंक्स शरीर में थर्मोजेनिक इफेक्ट पैदा करते हैं. यानी शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ता है, जिससे पसीना आता है और यही पसीना शरीर को ठंडा करता है. लेकिन, क्या हर कंडीशन में चाय फायदेमंद है? आइए समझते हैं.
क्या कहती है साइंस?
जब आप गर्म चाय पीते हैं, तो शरीर का अंदरूनी तापमान थोड़े समय के लिए बढ़ जाता है. इसका असर यह होता है कि शरीर ज्यादा पसीना पैदा करता है. जब यह पसीना स्किन से इवेपोरेट होती है, तो शरीर ठंडा हो जाता है. यानी, चाय सीधे ठंडा नहीं करती, बल्कि शरीर की कूलिंग सिस्टम (Sweating) को एक्टिव कर देती है.
लेकिन ध्यान रखें:
बहुत ज्यादा गर्म चाय गले और फूड पाइप को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए हल्की गर्म चाय ही पीना बेहतर है.
परंपरा और विज्ञान का मेल
भारत, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे गर्म इलाकों में लोग सालों से गर्म ड्रिंक पीते आए हैं. यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि शरीर की जरूरत के हिसाब से विकसित हुई परंपरा है.
मसाला चाय में डाली जाने वाली चीजें जैसे अदरक, इलायची पाचन सुधारती हैं. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मददगार हैं.
टिप: बिना दूध की हल्की काली चाय में नींबू मिलाकर पीना पेट को आराम दे सकता है.

कब फायदेमंद और कब नहीं?
चाय हर स्थिति में शरीर को ठंडा नहीं करती. यह इन फैक्टर्स पर निर्भर करता है:
फायदेमंद कब है:
- जब मौसम गर्म और ड्राई हो.
- जब पसीना आसानी से सूख सके.
- जब शरीर की पसीना बनाने की क्षमता अच्छी हो.
कम असरदार कब है:
- ज्यादा नमी (Humidity) में
- जब पसीना सूख नहीं पाता.
- जिन लोगों को ज्यादा पसीना नहीं आता.
ठंडे ड्रिंक्स आपको तुरंत राहत देते हैं, लेकिन शरीर को लंबे समय तक ठंडा नहीं रखते. चाय धीरे-धीरे लेकिन ज्यादा प्रभावी तरीके से शरीर को ठंडा करती है.

कुछ जरूरी सावधानियां:
- बहुत ज्यादा चाय न पिएं (कैफीन ज्यादा हो सकता है).
- हल्की गर्म चाय ही पिएं.
- अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती का इस्तेमाल करें.
- खाली पेट ज्यादा चाय पीने से बचें.
गर्मियों में चाय पीना सिर्फ आदत नहीं, बल्कि साइंस से जुड़ा हुआ है. अगर आपका शरीर सही तरीके से पसीना बनाता है और मौसम ऐसा है जहां पसीना सूख सकता है, तो चाय सच में आपको ठंडा कर सकती है.
ये भी पढ़ें:
स्टील या ग्लास: किस बर्तन में खाना रखना सबसे सुरक्षित? किचन की ये छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा!
गर्मियों में स्ट्रीट फूड का खतरा! मजा भी और बीमारी भी, जानिए 8 रिस्क और बचाव के 20 स्मार्ट टिप्स
वजन घटाने की मैजिकल दवा नहीं है GLP-1! सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी और नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं