विज्ञापन

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: VIROSH की शाही शादी, रश्मिका-विजय का मिलन और उनकी 130 + करोड़ की संपत्ति

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding : विजय और रश्मिका की शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा गया है. यह शादी राजस्थान के उदयपुर में 'ITC Mementos' नाम के एक बेहद खूबसूरत रिसॉर्ट में हो रही है.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: VIROSH की शाही शादी, रश्मिका-विजय का मिलन और उनकी 130 + करोड़ की संपत्ति
Rashmika-Vijay Wedding: विजय और रश्मिका की शादी कब.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार एक होने जा रहे हैं. रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस शादी को लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है देखने को मिल रहा है. कपल ने अपनी इस नई शुरुआत को एक खास नाम दिया है "द वेडिंग ऑफ VIROSH".  ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेशनल क्रश रश्मिका और 'राउडी' स्टार विजय की कुल संपत्ति कितनी है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं. 

कैसी होगी 'VIROSH' की शादी?

​विजय और रश्मिका की शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा गया है. यह शादी राजस्थान के उदयपुर में 'ITC Mementos' नाम के एक बेहद खूबसूरत रिसॉर्ट में हो रही है. अरावली की पहाड़ियों के बीच बने इस होटल में करीब 117 विला हैं.  

​शादी की खास बातें-

शादी में कोई बहुत बड़ा फिल्मी सितारा नहीं बुलाया गया है. गेस्ट लिस्ट में सिर्फ परिवार के लोग, कुछ करीबी दोस्त और तेलंगाना के कुछ बड़े राजनेता शामिल हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुल मिलाकर सिर्फ 100 लोगों को इनवॉइट किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

VIROSH का क्या है मतलब- 

​कपल ने अपनी शादी का नाम 'VIROSH' रखा है. उन्होंने एक नोट में बताया कि यह नाम उनके फैंस ने उन्हें दिया था, इसलिए उन्होंने अपनी शादी को फैंस के इसी प्यार के नाम कर दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

​सिक्योरिटी- होटल पहाड़ियों के बीच है और यहां सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शादी में 'नो फोन पॉलिसी' भी लागू की गई है. 

रश्मिका और विजय के पास कौन-कौन सी महंगी चीजें हैं-

​रश्मिका और विजय की कुल संपत्ति: 130 करोड़ से भी ज्यादा!
​रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ही आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों की कुल संपत्ति (Net Worth) मिलाकर 130 करोड़ रुपये से भी ऊपर है. यह सिर्फ फिल्मों से होने वाली कमाई नहीं है, बल्कि इसमें ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और प्रॉपर्टी भी शामिल है.

​रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ और शौक-

​रश्मिका मंदाना ने बहुत कम समय में कन्नड़, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है. पुष्पा, एनिमल और छावा जैसी फिल्मों के बाद रश्मिका की ब्रांड वैल्यू आसमान छू रही है अगर ये कहें तो गलत नहीं होगा.

​नेटवर्थ और फीस- रश्मिका की कुल संपत्ति लगभग 66 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. फिल्मों के अलावा, वह कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

​घर और प्रॉपर्टी- रश्मिका को कुदरत के बीच रहना पसंद है. उनका कूर्ग (Coorg) में 8 करोड़ रुपये का एक आलीशान विला है. इसके अलावा, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और गोवा में भी उनके अपने घर हैं.

​कारों का कलेक्शन- रश्मिका के पास लग्जरी कारों की लंबी लिस्ट है, जिसमें रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी Q3, मर्सिडीज-बेंज C-क्लास और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

​विजय देवरकोंडा का करोड़ों का बिजनेस-

​विजय देवरकोंडा सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. उनकी नेटवर्थ 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.

​फिल्म फीस- विजय एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये लेते हैं. साथ ही, वो इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 40 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.

​लग्जरी घर और प्राइवेट जेट- 

हैदराबाद के जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में विजय का 15 करोड़ रुपये का बंगला है. इतना ही नहीं, विजय उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है.

​बिजनेस- विजय का अपना कपड़ों का ब्रांड है जिसका नाम 'Rowdy Wear' है. इसके अलावा, वह 'हैदराबाद ब्लैकहॉक्स' वॉलीबॉल टीम के को-ऑनर भी हैं.

ये भी पढ़ें- 10 रुपये में चमकाएं पीले दांत, दूर करें कील मुंहासे, स्किन करेगी ग्लो और होगी बचत ही बचत

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com