Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Updates: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना अब अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं. शादी 26 फरवरी को होगी. आलीशान होटल ITC Mementos में दोनों सात फेरे लेकर इस दिन को यादगार बना लेंगे. वेडिंग वेन्यू को पूरी तरह प्राइवेट और कड़ी सिक्योरिटी के बीच रखा गया है. मेहमानों की लिस्ट भी लिमिटेड है. इस प्यारे से कपल को एक होता देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं.
भारत देश में रिश्तों को अलग ही महत्व है. हमारे देश में परिवार का मतलब है. हमारे देश में शादी व्याह जैसे मामलों में आज भी माता पिता का दखल, उनकी मर्जी और खुशी बहुत मायने रखती है. और हो भी क्यों न यह तो हमारे कल्चर का आधार है. बड़ों का सम्मान और छोटों से प्रेम. इसी बीच विजय देवरकोंडा के मम्मी पापा का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है. जिसमें वो बता रहे हैं कि अपने सुपरस्टार बेटे के लिए वो कैसी बहू चाहते हैं.
बहू को लेकर रखी साफ शर्त
साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम की सक्सेस मीट में एंकर सुमा कंनकला ने विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स से सवाल किया था कि उन्हें कैसी बहू चाहिए?
विजय की मां माधवी ने सीधा जवाब दिया. उन्होंने कहा उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो उनके बेटे का अच्छे से ख्याल रखे. वो उसे बिना शर्त प्यार करे, इंडस्ट्री को समझे. और विजय के काम के नेचर और प्रेशर को भी समझें. विजय के पिता गोवर्धन ने भी साफ बात कही. उन्होंने कहा कि विजय जिसे पसंद करे वही उनकी पसंद होगी. उन्हें जाति से फर्क नहीं पड़ता. उन्हें धर्म से फर्क नहीं पड़ता. बस लड़की इंडियन हो. अगर वो साउथ इंडियन हो तो और खुशी होगी. विजय ने उसी मंच पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा था कि वो अरेंज मैरिज करेंगे लेकिन लड़की उनके पेरेंट्स को पसंद आनी चाहिए.
They imagined the perfect daughter-in-law… Rashmika is their dream come true ❤️#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna #Virosh pic.twitter.com/eq3a1NwyTd
— Lilly ✨ (@therwdygirl) February 21, 2026
शादी से जुड़े डिटेल
शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन 24 से 26 फरवरी तक चलेंगे. गेस्ट की संख्या करीब 100 बताई जा रही है. कुछ राजनेता और करीबी फिल्म डायरेक्टर भी इस शादी में शामिल होंगे. बड़े फिल्म सितारों के आने की गुंजाइश कम है. बता दें कि होटल में 117 प्राइवेट विला हैं. कैंपस में झील और नदी भी है. वहां प्राइवेट हेलीपैड की सुविधा मौजूद है. पूरी व्यवस्था गोपनीय रखी गई है. शादी से पहले दोनों ने साझा बयान में फैंस को शुक्रिया कहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं