विज्ञापन

विजय रश्मिका के शादी में ना बुलाने पर नाराज हुई छोटी बच्ची, वीडियो शेयर कर पूछा सवाल तो एक्टर ने दिया रिएक्शन

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से एक छोटी सी फैन ने सवाल पूछा कि उन्होंने उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया, जिसके चलते वीडियो वायरल हो रहा है. 

विजय रश्मिका के शादी में ना बुलाने पर नाराज हुई छोटी बच्ची, वीडियो शेयर कर पूछा सवाल तो एक्टर ने दिया रिएक्शन
रश्मिका-विजय से छोटी फैन ने पूछा सवाल
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को इंटिमेट ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. हालांकि इसके बाद कपल ने देशभर और मंदिरों में मिठाई के डिब्बे पहुंचाए. जबकि होली के दिन यानी 4 फरवरी 2026 को कपल ने हैदराबाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन भी रखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. लेकिन हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची, जो रश्मिका-विजय की फैन हैं. उन्होंने कपल से पूछा कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया. 

विजय देवरकोंडा ने छोटी फैन के सवाल का दिया जवाब

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक बच्ची, जो विजय देवरकोंडा की फैन है. वह कहती है, क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं. हमारा क्या. छोटी बच्ची का क्यूट सवाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वहीं विजय की नजर भी इस पर पड़ी, जिसका जवाब वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में विजय देवरकोंडा ने दिया. विजय ने लिखा, प्यारी बच्ची. मैं तुम्हें लंच के लिए घर बुलाऊंगा. मुझे अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बताओ. हम सब घर पर ही पकाएंगे और खुशी-खुशी खाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- रश्मिका-विजय ने शादी के 8 दिनों में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस वीडियो ने मेसी और रोनाल्डो को भी छोड़ा पीछे

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग के बारे में 

रश्मिका-विजय की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी, जो कि एक इंटिमेट इवेंट था. वहीं 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधे. वहीं तब तक कपल ने अपने रिश्ते पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. इसके बाद 1 मार्च को कपल ने ऐलान किया कि वह देशभर में कई शहरों में मिठाई भेजेंगे. वहीं मंदिरों में खाने का आयोजन करेंगे. इसके बाद कपल ने हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई सितारे पहुंचे थे, जिसमें कृति सेनन से लेकर राम चरण का नाम शामिल है. 

ये भी पढ़ें- सिर से पांव तक सोने में लदे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, स्टार कपल ने अपनी शादी को बनाया शाही, खर्च कर डाले इतने करोड़

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, Vijay Rashmika Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com