विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

स्टीफन हॉकिंग का हुआ निधन, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

स्टीफन का ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्धांत को दुनिया को समझाने में अहम योगदान रहा है. इसी के चलते उन्हें अमेरिका के उच्च नागरिक का सम्मान भी दिया गया.

Also Read in
स्टीफन हॉकिंग का हुआ निधन, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें
स्टीफन हॉकिंग से जुड़े फैक्ट्स
  • अमेरिका के उच्च नागरिक का सम्मान दिया गया
  • 76 साल की उम्र में हुआ निधन
  • स्टीफन हॉकिंग्स ने अपने जीवन में 12 डिग्रियां लीं
नई दिल्ली: विश्व के महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का आज 76 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी थी जो मोटर न्यूरोन बीमारी का एक प्रकार है. यह एक लाइलाज बीमारी थी, जिस वजह से स्टीफन का पूरा शरीर पैरालाइज था, लेकिन दिमाग एक्टिव था. इसी कारण वो हमेशा व्हीलचेयर पर ही रहते थे. स्टीफन का ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्धांत को दुनिया को समझाने में अहम योगदान रहा है. इसी के चलते उन्हें अमेरिका के उच्च नागरिक का सम्मान भी दिया गया. यहां जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें. 

ब्रह्माण्ड का रहस्य बताने वाले स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन, थी ये लाइलाज बीमारी​

1. स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 फरवरी 1942 को हुआ. 

2. स्टीफन के पिता फ्रेंक ने आयुर्विज्ञान और माता इसाबेल ने दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीति में शिक्षा प्राप्त की. दोनों की शिक्षा ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में हुई.

3. स्टीफन हॉकिंग ने अपने जीवन में 12 डिग्रियां लीं.   

Stephen Hawking से पल भर की वो मुलाकात, जिंदगी भर रहेगी याद​

4. स्टीफन ने क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्माण्ड विज्ञान के अध्ययन के अलावा 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' नाम की किताब भी लिखी, जो बेस्टसेलर रही. 

5. स्टीफन हॉकिंग को उनके कामों के लिए 1979  में अलबर्ट आइंस्टाइन मेडल, 1982 में द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (कमांडर) और 1988 में भौतिक विज्ञान में वॉल्फ प्राइज से सम्मानित किया गया. 

देखें वीडियो - नागपुर : उम्र सिर्फ 11 साल, आईक्यू आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग्स के बराबर!
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stephen Hawking, Stephen Hawking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com