विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

सोनम कपूर की शादी की अंगूठी की कीमत सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

सोनम की अंगूठी ही नहीं उनका पूरा लुक भी शानदार रहा. मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक सोनम ने अपने स्टाइल पॉइंट्स को बरकरार रखा.

सोनम कपूर की शादी की अंगूठी की कीमत सुन आप भी रह जाएंगे हैरान
सोनम कपूर की शादी की अंगूठी की कीमत है...
नई दिल्ली: इस वक्‍त इंटरनेट पर अगर सबसे ज्‍यादा चर्चा किसी चीज की हो रही है तो वह है सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी. 8 मई की रात दोनों की शादी का रिसेप्शन मुंबई में हुआ, जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा. शादी और रिसेप्‍शन की खूबसूरत तस्‍वीरों के बीच एक और चीज है जिसने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी की.

आनंद ने भरा सोनम की मांग में सिंदूर और पहनाया मंगलसूत्र, देखें वीडियो

इस वीडियो में आप सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी देख सकते हैं...
 

सोनम की इस अंगूठी में बहुत बड़ा हीरा जड़ा हुआ दिखा. आपको बता दें कि सोनम और आनंद की सगाई सेरेमनी का कहीं जिक्र नहीं हुआ. मेंहदी, संगीत, शादी और फिर रिसेप्शन इन सभी फंक्शन्स के बीच सगाई कब और कहां हुई, किसी को नहीं मालूम.

शादी के तुरंत बाद आनंद को खींचती नज़र आईं सोनम, क्या आपने देखी ये तस्वीर?
 

खबरों के मुताबिक सोनम की इस सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख बताई जा रही है. इसमें कोई शक नहीं कि यह अंगूठी बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की उन इंगेजमेंट रिंग्‍स में शामिल हो गई है जिनकी कीमत बहुत ज्‍यादा है. आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 1 करोड़ की कीमत वाली अंगूठी पहनाई थी. इस अंगूठी पर विराट ने एक खास तरह का डायमंड जड़वाया था, जिसे ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर ने बनाया था. इस रिंग की खासियत है कि इसे आप जिस भी एंगल से देखेंगे वह आपको अलग लगेगी. 

सोनम कपूर बनीं Mrs. Ahuja, देखें शादी की 17 वायरल फोटोज़

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन का वीडियो 
 

सोनम की अंगूठी ही नहीं उनका पूरा लुक भी शानदार रहा. मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक सोनम ने अपने स्टाइल पॉइंट्स को बरकरार रखा. वो हर इवेंट में बेहद खूबसूरत लगीं. मेहंदी पर सोनम ने शरारा और शादी में रानी पिंक लहंगा पहना. दोनों ड्रेसेस डिजाइनर अनुराधा वकील ने ही डिजाइन की थीं. वहीं, संगीत पर सोनम ने अबू जानी एंड संदीप खोसला का आइवरी गोल्‍ड लहंगा पहना. रिसेप्शन के मौके पर सोनम ने अपनी फेवरेट डिजाइनर अनामिका खन्ना की कस्टम मेड स्ट्राइप स्कर्ट और क्रॉप-टॉप पहना.

देखें वीडियो - सोनम कपूर ने खोले फिल्म नीरजा से जुड़े कई अहम राज
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor Wedding Ring
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com