तेज पत्ता रसोई में रखा एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल लोग खाने से अलग और भी कई चीजों में करते हैं. ये छोटा सा पत्ता न केवल खाने में स्वाद और खुशबू को जोड़ने में मदद करता है, बल्कि इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. वेट लॉस कोच हर्षित राज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में हर्षित रात को सोने से पहले पैरों पर तेज पत्ता बांधने या अपने मोजों के अंदर 4 से 5 तेज पत्ता रखकर सोने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं ऐसा करने से क्या होता है-
पैरों में तेज पत्ता बांधकर सोने से क्या होता है?
हर्षित राज बताते हैं, अगर आपके पैरों में दर्द या अकड़न रहती है, दिनभर खड़े रहने के कारण पैर थक जाते हैं, सूजन रहती है, पीठ या घुटनों में दर्द रहता है और इसके चलते आपको रात के समय अच्छे से नींद नहीं आती है, तो तेज पत्ता आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है. आप रात को सोने से पहले अपने पैरों पर 2-3 तेज पत्ता बांध सकते हैं या मोजे के अंदर 4-5 तेज पत्ता रखकर इन मोजों को पहनकर सो सकते हैं. इससे आपको कुछ ही समय में आराम महसूस हो सकता है और इस तरह आप चैन की नींद सो पाएंगे.
कैसे असर दिखाता है ये नुस्खा?वेट लॉस कोच बताते हैं, तेज पत्ते में यूजिनॉल और लीनालूल जैसे हीलिंग कंपाउंड होते हैं, जो नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करते हैं. इनमें सूजन कम करने और शरीर को आराम देने वाले गुण पाए जाते हैं. जब आप तेज पत्ते को पैरों पर बांधकर या मोजे में रखकर सोते हैं, तो बॉडी हीट प्रोड्यूस करती है, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपकी बॉडी रिलैक्स महसूस करती है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा करने से आपको केवल एक हफ्ते के अंदर बेहद अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान- इस नुस्खे को आजमाते समय हमेशा साफ मोजे पहनें.
- तेज पत्ता अच्छी तरह सूखा हुआ होना चाहिए.
- पत्तों को पैरों पर बहुत टाइट न बांधें.
- वहीं, अगर तेज पत्ते की वजह से त्वचा पर खुजली, जलन, लाल निशान या किसी तरह की एलर्जी हो तो तुरंत इसे हटा दें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बालों से डैंड्रफ पूरी तरह कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं