Seychelles Workation Retreat Program: अगर आप भी ऐसी जगह रहने और काम करने का सपना देखते हैं, जहां चारों तरफ खूबसूरत नजारे हों, समुद्र की लहरों की आवाज हो और मौसम हमेशा दिल खुश कर दे. तो सेशेल्स (Seychelles Kaise Jaa Sakte Hain) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सेशेल्स ने हाल ही में एक खास योजना शुरू की है, जिसे Workation Retreat Program या Digital Nomad Visa कहा जाता है. इसके तहत, आप सेशेल्स में एक साल तक रह सकते हैं और रिमोट वर्क कर सकते हैं. यानी अगर आप घर बैठे ऑनलाइन काम करते हैं, तो अब आप वो काम समंदर किनारे बैठकर भी कर सकते हैं. वो भी सेशेल्स की खूबसूरत वादियों के बीच.
घूमने जाने से पहले लेना होगा स्पेशल परमिट, जानें भारत के किन शहरों में लागू है ये नियम
क्या है Seychelles Workation Retreat Program?
सेशेल्स का ये प्रोग्राम खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए है जो फ्रीलांसर हैं. किसी विदेशी कंपनी के लिए रिमोटली काम करते हैं या जिनका खुद का बिजनेस है जो सेशेल्स के बाहर रजिस्टर्ड है. इस प्रोग्राम के तहत आप सेशेल्स में 12 महीने तक रह सकते हैं. अगर आपको वहां का अनुभव पसंद आए और आपकी जरूरत हो, तो इस वीजा को 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
कौन कर सकता है आवेदन?
- आपके पास रिमोट जॉब होनी चाहिए. यानी आप किसी ऑफिस में नहीं बल्कि कहीं से भी ऑनलाइन काम करते हों.
- आप फ्रीलांसर या बिजनेस ओनर भी हो सकते हैं. बस आपका काम सेशेल्स से बाहर रजिस्टर्ड होना चाहिए.
- आपके पास इतनी इनकम होनी चाहिए कि आप अपने रहने और खाने का खर्चा उठा सकें.
- आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस होना चाहिए जो सेशेल्स में भी वैध हो.

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
- वैध पासपोर्ट
- अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो एम्प्लॉयमेंट लेटर
- अगर आप बिजनेस करते हैं तो उसके रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स
- आपकी रहने की व्यवस्था का प्रूफ
- बैंक स्टेटमेंट, जिससे ये साबित हो कि आप आर्थिक रूप से सक्षम हैं
- ट्रैवल इंश्योरेंस
- आगे की यात्रा या वापसी का फ्लाइट टिकट
- क्रिमिनल रिकॉर्ड क्लीयरेंस या अच्छे आचरण का प्रमाणपत्र
आवेदन कैसे करें?
1. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें
2. Visitors Workation Permit (VWP) के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें
3. Seychelles e-Border Health Travel Authorization फॉर्म भरें
4. प्रोसेसिंग फीस भरें – 45 यूरो (लगभग ₹4,566)
5. अब सिर्फ अप्रूवल का इंतजार करें और अप्रूवल मिलने पर अपने यात्रा दस्तावेज साथ लेकर चलें
क्यों चुनें सेशेल्स?
सेशेल्स, अफ्रीका का सबसे छोटा और कम जनसंख्या वाला देश है. लेकिन यह दुनिया के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में से एक माना जाता है. यहां की नीली झीलें, सफेद रेत वाले समुद्र तट और शांत वातावरण आपको एक सुकून भरी ज़िंदगी का अनुभव कराते हैं. तो अगर आप अपने रूटीन से ब्रेक लेकर, एक नई जगह पर सुकून के साथ काम करना चाहते हैं, तो Seychelles का यह Workation Retreat Program आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं