Mustard oil Massage Benefits : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी की समस्या आम हो गई है. इसे कंट्रोल में रखने के लिए लोग दवाइयों के साथ-साथ घरेलू नुस्खों (Home remedies) का भी सहारा लेते हैं. ऐसे ही एक असरदार उपाय (Mustard oil Massage Tips) के रूप में सरसों के तेल से पैरों की मालिश (Mustard oil Massage Benefits) का सुझाव दिया जाता है. इस प्राचीन घरेलू उपाय को आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण माना गया है और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. आइए जानते हैं कि सरसों के तेल से मालिश करने से क्या-क्या फायदे होते हैं.
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक
रोजाना सरसों के तेल से तलवों की मालिश करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. यह तेल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे हाई बीपी के मरीज़ों को राहत मिल सकती है. सरसों के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में सहायक होते हैं. मालिश से नसों में ब्लड का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे हाई बीपी के खतरे को कम किया जा सकता है.
मांसपेशियों को आराम और दर्द से राहत
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सरसों के तेल से मालिश करने से मांसपेशियों में जमी टेंशन दूर होती है और शरीर को रिलैक्सेशन मिलता है. तलवों पर मालिश से नर्व्स पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द कम करने में मदद मिलती है. अगर आपको पैरों या जोड़ों में दर्द की समस्या है तो सरसों के तेल की मालिश से आपको काफी आराम मिल सकता है.
नींद की गुणवत्ता में सुधार
तलवों की मालिश का एक और बेहतरीन फायदा यह है कि इससे नींद बेहतर होती है. अगर आप अनिद्रा या नींद की कमी से परेशान हैं, तो सरसों के तेल से रोज रात को सोने से पहले तलवों की मालिश करें. इससे मानसिक तनाव कम होता है और आपको गहरी नींद आने में मदद मिलती है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं. जब आप तलवों की मालिश करते हैं तो यह शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है और शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है.
त्वचा के लिए फायदेमंद
सरसों का तेल त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. नियमित मालिश से तलवों की त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनी रहती है. यह तेल डेड स्किन को हटाने और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे पैरों की त्वचा में निखार आता है.
सरसों के तेल से रोजाना पैरों खासकर तलवों की मालिश करने से न सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं. यह एक नेचुरल और इफेक्टिव तरीका है जिसे आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं