विज्ञापन

Homemade Blush: गालों पर चाहिए गुलाबी निखार? घर पर बना कर लगा लें चुकंदर का नेचुरल ब्लश, खूबसूरती देख हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका

आज हम आपको घर पर ही चुकंदर का नेचुरल ब्लश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे आपके गालों पर गुलाबी निखार आएगा और त्वचा भी चमक जाएगी. साथ ही आपकी खूबसूरती देखकर इस ब्लश को बनाने का तरीका हर कोई पूछेगा.

Homemade Blush: गालों पर चाहिए गुलाबी निखार? घर पर बना कर लगा लें चुकंदर का नेचुरल ब्लश, खूबसूरती देख हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका
चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Chukandar Se Blush Kaise Banaye: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा खिली-खिली और चमकदार नजर आए. इसके लिए अधिकतर महिलाएं बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. खासतौर पर जब किसी डे-पार्टी, ब्रंच या दिन के किसी फंक्शन में जाना होता है, तो सब महिला चाहती हैं कि चेहरे पर हैवी मेकअप की जगह एक नेचुरल ब्लश और ग्लो हो, जो हमारे आउटफिट के साथ भी खूब जंचे. बाजार में मिलने वाले चीक टिंट और ब्लश में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही चुकंदर का नेचुरल ब्लश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे आपके गालों पर गुलाबी निखार आएगा और त्वचा भी चमक जाएगी. आपकी खूबसूरती देखकर इस ब्लश को बनाने का तरीका हर कोई पूछेगा.

चुकंदर का ब्लश बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • चुकंदर
  • दही
  • शहद 

घर पर कैसे बनाएं ब्लश?

चुकंदर का ब्लश बनाने के लिए सबसे पहले एक ताजा चुकंदर लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर कटे हुए चुकंदर को एक बाउल या मिक्सी जार में डालें. अब इसमें थोड़ा सा ताजा दही और शहद मिलाएं. इसके बाद इन तीनों चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह ग्राइंड करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें. अगर आपके पास मिक्सी नहीं है, तो आप चुकंदर को बारीक कद्दूकस कर सकते हैं और फिर उसमें दही  और शहद मिला सकते हैं. आपका नेचुरल ब्लश बनकर तैयार हो जाएगा. इसे आप फ्रिज में आसानी से 2 से 3 दिन स्टोर कर सकते हैं. ये खराब नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: आंवला से सफेद बालों को काला कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया सफेद बालों के लिए तेल बनाने का नुस्खा

कैसे करें इस्तेमाल?

इस नेचुरल ब्लश को यूज करने के लिए नहाने से पहले इस पेस्ट को अपने चेहरे और गालों पर अच्छी तरह लगाएं. फिर कुछ देर रखने के बाद जब ये स्किन में समा जाए, तो साफ पानी से चेहरा धो लें. पहली ही बार में आपको अपनी त्वचा में ताजगी और हल्का गुलाबी निखार महसूस होगा. अच्छा और जल्दी रिजल्ट पाने के लिए आप इस नेचुरल ब्लश को रोजाना भी लगा सकते हैं.

क्यों है फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर का नेचुरल लाल-गुलाबी रंग त्वचा में समाकर बिना किसी केमिकल के नेचुरल ब्लश देता है. इसके अलावा, ये स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और नेचुरल ग्लो लाता है. वहीं, दही स्किन को सिल्की और स्मूथ बनाता है. ये चेहरे के ओपन पोर्स को साफ कर स्किन में एक अलग ब्राइटनेस और कसावट लाता है. इसके अलावा शहद शहद स्किन को मॉइस्चराइज करने और उसे हेल्दी और शाइनी बनाए रखने में बेहद फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: मांग में भरने वाला सिंदूर कैसे बनाएं? जानें नारंगी सिंदूर बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें: सफेद बालों पर मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से घर पर बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Homemade Blush
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com