भले ही आपको क्रिकेट पसंद हो या नापसंद हो लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है कि आप मास्टरब्लास्ट सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को ना जानते हों. सचिन तेंदुलकर को भारत में लोग क्रिकेट के भगवान के रूप में जानते हैं. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर किसी भी तरह से बॉलीवुड स्टार किड्स से कम नहीं हैं. सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) का स्टाइल सेंस बेहद ही अच्छा है और काफी हद तक बॉलीवुड स्टार्स जैसा ही है.
23 साल की सारा एक उभरती हुईं फैशनिस्टा हैं और उनका इंस्टाग्राम हैंडल उनकी स्टाइलिश फोटोज से भरा हुआ है. सिंपल कैजुअल आउटफिट्स से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडी आउटफिट्स तक सारा हर के आउटफिट बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं. हालांकि, वह अधिकतर नेचुरल लुक में ही दिखाई देती हैं और बहुत ही कम या ना के बराबर मेकअप का इस्तेमाल करती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्मियों के लिए सारा (Sara Tendulkar) का यह लुक एक दम परफेक्ट है. चिलचिलाती धूप में ऑफ शोल्डर कॉटन की ब्रीजी ड्रेस से ज्यादा खूबसूरत और रिलेक्सिंग क्या हो सकता है. जैसा कि हमने बताया, सारा ना के बराबर मेकअप इस्तेमाल करती हैं और उनकी इस तस्वीर में आप यह देख सकते हैं. सारा ने अपने इस लुक को स्टोन इयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया है.
नाइटआउट लुक के लिए सारा की यह च्वॉइस भी एक दम सिंपल और कैजुअल है. साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को सिंपल स्लीपर्स के साथ कंप्लीट किया है.
इस तस्वीर में सारा एक दम ट्रेंडी स्टाइल में नजर आ रही हैं. क्लच साइड बैग और बालों में जूड़ा बनाकर सारा ने अपने इस ऑफ शोल्डर टॉप लुक को कंप्लीट किया है.
सारा ने यह तस्वीर कुछ वक्त पहले ही शेयर की है. इस तस्वीर में वह ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं और बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं