विज्ञापन

साड़ी पहनने का तरीका बदलेगा छोटा-सा बैंगल हैक, रोशनी चोपड़ा का वायरल ड्रेपिंग ट्रिक आप भी करें ट्राई

Trick To Drape Saree With Bangle : यह हैक उन महिलाओं के लिए खास है, जो साड़ी को ट्रेडिशनल के बजाय थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहती हैं. इससे प्लीट्स आसानी से सेट रहती हैं और साड़ी को एक परफेक्ट ड्रेपिंग मिलती है.

साड़ी पहनने का तरीका बदलेगा छोटा-सा बैंगल हैक, रोशनी चोपड़ा का वायरल ड्रेपिंग ट्रिक आप भी करें ट्राई
टीवी स्‍टार रोशनी चोपड़ा ने बताया कैसे पहनें म‍िनटों में साड़ी.
Photo Credit: NDTV

Trick To Drape Saree With Bangle : साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है. लेकिन कई बार इसे संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. खासकर जब साड़ी की प्लीट्स बार-बार खुलने लगें या पल्लू अपनी जगह पर न टिके. ऐसे में फैशन और स्टाइल से जुड़ा एक आसान सा हैक सोशल मीडिया पर चर्चा में है. अभिनेत्री और फैशन एक्सपर्ट रोशनी चोपड़ा ने अपने #Rovive सीरीज में साड़ी ड्रेप करने का ऐसा तरीका दिखाया है. जिसमें एक साधारण चूड़ी या बैंगल की मदद से साड़ी को नया लुक दिया जा सकता है. खास बात ये है कि इसमें कई सेफ्टी पिन की जरूरत भी नहीं पड़ती.

बैंगल से साड़ी को दें नया लुक (Give Your Saree a New Look With a Bangle)

रोशनी चोपड़ा का ये हैक उन महिलाओं के लिए खास है. जो साड़ी को पारंपरिक तरीके से पहनने के बजाय थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं. इसमें कमर की प्लीट्स को एक मजबूत बैंगल के बीच से निकाला जाता है. इसके बाद बैंगल को कमर के पास पेटीकोट या शेपवियर में टक कर दिया जाता है. इससे प्लीट्स को एक मजबूत सपोर्ट मिलता है और कमर के आसपास साड़ी का लुक ज्यादा सधा हुआ नजर आता है. इसके बाद साड़ी के अंदर वाले पल्लू को बैंगल के एक हिस्से से निकालकर खींचा जाता है. बाकी पल्लू को कंधे पर डालने से साड़ी को एक खूबसूरत और वन-शोल्डर लुक मिल जाता है.

कैसे करें ये वायरल साड़ी हैक (How to Try This Viral Saree Hack)

सबसे पहले साड़ी का सामान्य राउंड कमर पर टक करें. इसके बाद सामने की प्लीट्स बनाएं और उन्हें एक साथ पकड़कर रखें. अब एक मजबूत मेटल या कांच का बैंगल लें और प्लीट्स के ऊपरी हिस्से को उसके बीच से निकालें. अब बैंगल और प्लीट्स के ऊपरी हिस्से को नाभि के पास पेटीकोट या शेपवियर में अच्छी तरह टक करें. इसके बाद बचे हुए कपड़े के अंदर वाले हिस्से को उसी बैंगल से निकालकर थोड़ा खींचें. आखिर में पल्लू को दूसरे कंधे पर डाल दें. इससे कमर ज्यादा स्लीक और साड़ी का पूरा लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा.

किस साड़ी पर आजमाएं ये ट्रिक? (Which Saree Works Best?)

इस तरह के ड्रेप के लिए हल्के और फ्लोई फैब्रिक वाली साड़ियां ज्यादा बेहतर रहेंगी. जॉर्जेट, शिफॉन, सैटिन और पतले क्रेप की साड़ी आसानी से बैंगल से निकल सकती है और ड्रेप भी अच्छी तरह बैठता है. वहीं बहुत मोटी सिल्क या भारी कॉटन साड़ी में ये ट्रिक थोड़ी मुश्किल हो सकती है. बैंगल चुनते समय भी सावधानी रखें. बहुत पतली या कमजोर प्लास्टिक की चूड़ी इस्तेमाल करने से वो दबाव में टूट सकती है. बेहतर होगा कि मजबूत मेटल या कांच का बैंगल इस्तेमाल करें. साथ ही, बैंगल को कमर या गले में इस्तेमाल करते समय ये जरूर देखें कि वो स्किन पर ज्यादा दबाव न डाल रहा हो.

यह भी पढ़ें- दाल में घुन लगने से कैसे रोकें? ये एक सस्ती चीज डालने से महीनों तक नहीं होगी खराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Roshni Chopra, Roshni Chopra Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com