- वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है यह.
- सिर्फ हॉरर फिल्म देखकर कर सकते हैं वेट लॉस.
- रिसर्च में साबित हुई बात.
अंकित श्वेताभ: अधिक वजन एक ऐसी परेशानी हैं (problem of weight loss) जिससे आज के समय में हर कोई परेशान हैं. सभी अपना वेट मैनेजमेंट (Weight management) के लिए कुछ ना कुछ जरूर करते हैं. संतुलित डाइट इसका एक पहलू जरूर हो सकता है. जिम को लेकर भी सारे लोग एक्टिव नजर आते हैं. देश-दुनिया के अलग-अलग जगहों पर वजन कम करने को लेकर आए दिन रिसर्च होते रहते हैं. 2019 में हुई ऐसी ही एक रिसर्च में पाया गया कि आप एक जगह बैठकर भी अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं. सिर्फ डरावनी फिल्में देखने से आपका वेट कम (Horror Films for weight loss) हो सकता है. आइए जानते हैं कि ये रिसर्च क्या कहती हैं.

हॉरर फिल्म देखकर करें वजन कम
वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी ने साल 2019 में एक शोध किया जिसमें उन्होंने इस बात को फ्रूव किया कि अगर कोई व्यक्ति रात के समय एक जगह बैठकर हॉरर फिल्में देखता हैं तो वो अपना काफी सारा वजन कम कर सकते हैं. इस रिसर्च ने ये साबित किया है कि डरावनी फिल्म देखने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी तेजी से बर्न (Calory Burning for weight loss) होती है. 10 लोगों पर किया गया ये रिसर्च बताता है कि 30 मिनट जिम में ट्रेडमिल पर दौड़कर जितने कैलोरी बर्न होते हैं उतने 90 मिनट की हॉरर फिल्म कर सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कैसे कम होता हैं वजन
रिसर्च के अनुसार रात के समय में बैठकर डरावनी फिल्म देखने से हार्ट रेट, कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन इंटेक की गति बढ़ जाती हैं. इससे खाना पचने में मदद मिलती हैं और कैलोरिज तेजी से बर्न होते हैं.
डरावनी फिल्म देखने के अन्य फायदे
पूरे दिन के तनाव और टेंशन के बाद अगर आप रात में हॉरर फिल्म देखते हैं तो शोध में ये प्रूव किया गया है कि इससे आपको थोड़ी देर के लिए असल जीवन की परेशानी भुलने में मदद मिलती हैं. ऐसी फिल्मं को देखते समय कोर्टिसोल हार्मोन अधिक मात्रा में निलता हैं जो आपके दिमाग को ज्यादा सतर्क बनाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं