Republic Day: देशभर में लोहड़ी और मकर संक्रांति के बाद अब लोग 26 जनवरी (बुधवार) यानि की गणतंत्र दिवस (Republic Day) को लेकर एक्साइटेड हैं. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान का जश्न मनाने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी-अपनी तैयारी में जुट हुए हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस दिन को खास और यादगार बना सकते हैं. खास तिरंगे वाले आउटफिट के अलावा आप मेकअप के जरिए भी गणतंत्र दिवस के रंग में रंग सकते हैं. तिरंगे के रंग में सराबोर होने के लिए आप इन ट्रेंडी मेकअप आइडियाज को फॉलो कर सकते हैं.
गणतंत्र दिवस के लिए ट्रेंडी मेकअप टिप्स | Makeup Tips For Republic Day

आइशैडो
आप चाहें तो अपनी आंखों को तिरंगे के रंग से रंग सकती है, यानि कि तिरंगे के तीनों रंग मिलाकर आप अपनी आंखों पर आइशैडो अप्लाई कर सकते हैं. इसे लगाना भी बेहद आसान है, साथ ही ये आपकी आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक दे सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

तिरंगा नेलपेंट
आप अपने हाथ के नाखूनों पर ऑरेंज, सफेद और ग्रीन कलर का नेलपेंट ट्राई कर सकती हैं. इसके साथ ही आप कुछ एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं. ये तरीका आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है.

तिरंगा हाइलाइटर
इन दिनों हाइलाइटर मेकअप काफी ट्रेंड में है. आप हाइलाइटर का यूज आंखों और लिप्स के अलावा अपने गालों पर भी कर सकते हैं. आप चाहें तो ऑरेंज, सफेद और मिंट रंग के हाइलाइटर को ब्लेंड कर गालों पर लगा सकती हैं.

मिक्स आइलाइनर
अगर आपको आइशैडो लगाना पसंद नहीं है तो आप आइलाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ऑरेंज, सफेद और ग्रीन तीनों कलर का आइलाइनर लगा सकते हैं. यह मेकअप लुक काफी फेमस भी है और देखने में अच्छा भी लगता है. आजकल वैसे भी कलरफुल आइलाइनर लगाने का काफी ट्रेंड है. ऐसे में आप खुद को इस दिन मिनटों में तैयार कर सकती हैं.

चूड़ियां
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने हाथों को तिरंगा (ऑरेंज, सफेद और ग्रीन तीनों कलर) चूड़ियों से भी सजा सकते हैं. यह तिरंगा चूड़ियां आपको आसानी से बाजारों में मिल जाएंगी. आजकल चूड़ियां कई वैरायटी में मिल रही हैं, जैसे- स्टोन, थ्रेड आदि. जो आपके बजट में भी हैं. एक ओर ऑरेंज, सफेद और ग्रीन कलर की यह चूड़ियां आपके हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं, वहीं आपका ये अंदाज आपको देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ भी नजर आएगा.

बालों में कलर
गणतंत्र दिवस पर कपड़े, मेकअप के अलावा आप अपने बालों पर भी तिरंगे के रंग चढ़वा सकती हैं. आप चाहें तो बिना कलर किए भी बालों पर तिरंगे के कलर ला सकती है. इसके लिए आप रंग बिरंगे आइशैडो की मदद ले सकती है. इसके लिए आप सबसे पहले ऑरेंज, सफेद और ग्रीन कलर के आइशैडो को बालों के आगे के कुछ हिस्सों पर लगाएं. बस तैयार है आपका तिरंगा कलर, जिसकी मदद से आप इस गणतंत्र दिवस पर बिल्कुल ट्रेंडी लुक में नजर आएंगी.
दिल्ली का रायसीना हिल का इलाका रोशनी से जगमगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं