विज्ञापन

कितने दिन में बदल देना चाहिए टूथब्रश? ये खुद देता है खराब होने के संकेत, इन 5 लक्षणों को देखते ही ले आएं नया ब्रश

When to Change Toothbrush: अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, टूथब्रश हर 3 से 4 महीने में बदल देना चाहिए. अगर इसके ब्रिसेल्स फैल जाएं, मुड़ जाएं या टूटने लगें तो समय से पहले ही नया टूथब्रश इस्तेमाल करना बेहतर है.

कितने दिन में बदल देना चाहिए टूथब्रश? ये खुद देता है खराब होने के संकेत, इन 5 लक्षणों को देखते ही ले आएं नया ब्रश
कितने दिन में बदल देना चाहिए टूथब्रश
ndtv

सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले दांत साफ करना हमारी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा है. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप जिस टूथब्रश से रोज दांत साफ करते हैं, वह कितना पुराना हो चुका है? कई लोग एक ही टूथब्रश को तब तक इस्तेमाल करते रहते हैं, जब तक उसके बाल पूरी तरह खराब न हो जाएं. जबकि ओरल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, टूथब्रश को समय-समय पर बदलना जरूरी है. दिलचस्प बात यह है कि आपका टूथब्रश खुद अपने खराब होने के संकेत देने लगता है. बस आपको इन संकेतों को पहचानना आना चाहिए.

कितने महीने में बदल देना चाहिए टूथब्रश?

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, सामान्य तौर पर हर 3 से 4 महीने में टूथब्रश बदल देना चाहिए. यह सलाह मैनुअल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के टूथब्रश के लिए है. इलेक्ट्रिक टूथब्रश इस्तेमाल करने वालों को पूरा डिवाइस बदलने की जरूररत नहीं होती, बल्कि उसका ब्रश हेड बदलना होता है. लगातार इस्तेमाल से टूथब्रश के ब्रिसेल्स यानी उसके छोटे-छोटे बाल घिसने लगते हैं. इससे उनकी सफाई करने की क्षमता प्रभाविित हो सकती है. इसलिए अगर 3 महीने पूरे होने से पहले ही ब्रश के बाल खराब दिखने लगें, तो नया टूूथब्रश ले लेना बेहतर है.

टूथब्रश खुद देता है ये 5 संकेत

ब्रिसेल्स फैलने लगें : अगर टूथब्रश के बाल सीधे रहने के बजाय चारों तरफ फैल गए हैं, तो समझिए कि अब इसे बदलने का समय आ गया है.

बाल मुड़ने लगें: लगातार इस्तेमाल या ज्यादा दबाव डालकर ब्रश करने से ब्रिसेल्स मुड़ सकते हैं. ऐेसे ब्रश से सफाई पहले जैसी प्रभावी नहीं रह सकती.

ब्रिसेल्स टूटने लगें: अगर टूथब्रश के बाल टूटे हुए या बहुत ज्यादा घिसे दििखाई दें, तो नया ब्रश इस्तेमाल करें.

ब्रश हेड खराब दिखे: अगर ब्रश का सिरा डैमेज हो गया है या उसकी हालत ठीीक नहीं है, तो उसे बदल देना चाहिए.

तीन से चार महीने पूरे हो जाएं: ब्रश देेखने में ठीक लग रहा हो, तब भी सामान्य सलाह के अनुसार इसे बदलनेे का समय हो सकता है.

ये भी पढ़ें- बोतल की बदबू को कैसे खत्म करें? जानें स्टील की बोतल को अंदर से साफ करने का तरीका

टूथब्रश के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए सिर्फ टूथब्रश बदलना काफी नहीं है. अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन दिन में दो बार फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से करीब दो मिनट तक ब्रश करने की सलाह देता है. ब्रश करने के बाद टूथब्रश को पानी से अच्छीी तरह धोकर सीधा रखें, ताकि वह हवा में सूख सके. इसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें. अगर मसूड़ों से बार-बार खून आता है, दांतों में दर्द या संवेदनशीलता रहती है तो केवल टूूथब्रश बदलने के बजाय डेंटिस्ट से सलाह लें. याद रखें, टूथब्रश बदलने का आसान नियम है हर 3 से 4 महीने में नया ब्रश लें और अगर उसकेे बाल पहले ही फैल या टूूट जाएं तो इंतजार न करें.

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक कुर्सी को कैसे चिपकाएं? प्लास्टिक टूट जाए तो कैसे चिपकाएं, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toothbrush, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com