- जानिये 67 की उम्र में कैसे खुद को फिट रखती हैं रेखा
- रेखा के शरीर पर नहीं है एक इंच भी एक्स्ट्रा फैट
- 67 की उम्र में ये हैं रेखा की फिटनेस और ब्यूटी का सीक्रेट
Rekha Fitness Mantra: रेखा खूबसूरती और फिटनेस का जीता-जागता उदाहरण हैं. अपनी उम्र के 67वें साल में भी खूबसूरत दिखने वाली एक्ट्रेस तो और भी हैं, लेकिन खूबसूरती के साथ अपनी फिटनेस और कर्व्स को बरकरार रखने में कोई रेखा के आस-पास भी नहीं है. रेखा (Rekha) ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया पर राज किया. उस वक्त भी रेखा #Rekha की खूबसूरती के लाखों चाहने वाले थे और आज भी हैं. रेखा ने हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग और अदाओं से फैंस का दिल जीता. 70 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा आज भी बेहद ग्रेसफुल और फिट लगती हैं, इसलिए इन्हें इंडस्ट्री की एवरग्रीन ब्यूटी भी कहा जाता है. उनकी फिटनेस, ड्रेसिंग और मेकअप का तरीका उन्हें बेहद खास बनाता है. वैसे, रेखा (Rekha) का फिटनेस मंत्र बहुत सिंपल है और आपको जानकर हैरानी होगी कि एवरग्रीन एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाय नैचुरल चीजों को यूज़ करती हैं.

Rekha Fitness Secret: Rekha अपनी खूबसूरती और Fitness के लिए करती हैं बस ये छोटा सा काम
शाइनिंग स्किन की मालकिन रेखा का फिटनेस सीक्रेट (Fitness Secret Of Rekha The Owner Of Shining Skin)
रेखा सुबह जल्दी उठ जाती हैं, जिसके बाद वह वर्कआउट करती हैं. इसके बाद वह ताजे फलों का जूस पीती हैं, जो ना सिर्फ उन्हें फिट बल्कि जवां भी रखता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेखा दिनभर में कम से कम 10-12 ग्लास पानी पीती हैं. इससे ना सिर्फ उनकी बॉडी बल्कि त्वचा भी डिटॉक्स होती है.
इस उम्र में भी बिल्कुल फिट दिखने वाली रेखा व्यायाम व मेडिटेशन करना नहीं भूलती.
रेखा रोजाना कम से कम 10 से 15 मिनट व्यायाम और 15 मिनट मेडिटेशन जरूर करती हैं. इसके अलावा वर्काउट भी रेखा की फिटनेस रुटीन का हिस्सा है.

Rekha Fitness Secret: 8 घंटे की नींद को एंटीएजिंग ट्रीटमेंट मानती हैं रेखा
खुद को फिट और जवां रखने के लिए रेखा स्वस्थ और पोषणयुक्त डाइट लेती हैं, जिसमें फल, नट्स, हरी सब्जियां आदि शामिल होते हैं. वह जंक, फ्राइड और ज्यादा पका हुआ भोजन लेने के बजाए सलाद और दही खाना पसंद करती है. चावल के बजाए वह रोटी खाती है.
वह फिट रहने के लिए जिम नहीं जाती, क्योंकि उनका मानना है कि घरेलू कामों, बागवानी और डांस से पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है.
वह रात को 7:30 बजे के पहले ही खाना खा लेती है और टाइम से सो जाती हैं.
पूरे दिन में 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है और रेखा यही करती हैं. इतना ही नहीं, वह सुबह जल्दी भी उठ जाती हैं. इससे शरीर व त्वचा दोनों की स्वस्व व ताजगी से भरपूर रहते हैं.

Rekha Fitness Secret: एवरग्रीन ब्यूटी Rekha की ब्यूटी व फिटनेस का राज है आयुर्वेदिक टिप्स
रेखा प्राचीन आयुर्वेद और अरोमाथेरेपी का सहारा लेती हैं. वह घर पर भी दोनों थेरेपी के सेशन लेती है. इससे वह खुद को हमेशा फ्रेश महसूस करती है. वहीं, इससे उनकी त्वचा व बाल भी शाइन करते रहते है. अपने आप में निखार लाने के लिए बॉडी स्पा से लेकर हेयर स्पा का सहारा लेती है.
क्लींजर, टोनिंग, मॉइस्चंराइजिंग और मेकअप रिमूव करने के अलावा रेखा अरोमाथैरेपी और स्पा ट्रीटमेंट भी लेती हैं. जिससे उनका चेहरा ग्लो करता है.
रेखा बालों में दही, शहद और अंडे के सफेद भाग से बनाया हुआ पैक लगाती हैं. वह हेयर ड्रायर का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करतीं और साथ ही बालों पर कोई रासायनिक प्रोडक्ट भी नहीं लगाती हैं.
रेखा अक्सर स्पा का सहारा लेती हैं, जिससे वो खुद को ज्यादा फ्रेश रखती हैं. साथ ही वो आयुर्वेदिक का भी सहारा लेती हैं.
खूबसूरत और लंबे बालों के लिए आंवला, शिकाकाई, मेथीदाना और नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं. इसके साथ ही वह शहद, दही और सफेद अंडे से बना हेयर पैक भी हफ्ते में 2 बार लगाती हैं. इसके अलावा वह कभी भी गीले बालों में कंघी नहीं करती.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं