विज्ञापन

तरबूज में मिला चूहे मारने वाला जहर! जानिए Zinc Phosphide कितना खतरनाक है और घर में रखते समय किन बातों का रखें ध्यान

मुंबई में 4 लोगों की मौत वाले तरबूज केस में Zinc Phosphide नामक चूहे मारने वाला जहर मिलने की पुष्टि हुई है. यह बेहद खतरनाक केमिकल है जो शरीर के अंदर जहरीली गैस बनाता है. आर्टिकल में इसके खतरे, लक्षण और घर में Rat Killer रखते समय जरूरी सेफ्टी टिप्स बताए गए हैं.

तरबूज में मिला चूहे मारने वाला जहर! जानिए Zinc Phosphide कितना खतरनाक है और घर में रखते समय किन बातों का रखें ध्यान
कितना खतरनाक है Zinc Phosphide. ( AI Image)

Mumbai Watermelon Case Rat Poison: मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के मामले में हर दिन अलग-अलग तरह के एंगल सामने आ रहे हैं जो इस पूरे मामले को और भी ज्यादा गंभीर बना रहा है. पहले इस मामले में मॉर्फिन जैसे जहरीले पदार्थ की बात सामने आई थी, लेकिन जांच में अब पुष्टि हुई है कि तरबूज में चूहे मारने वाली दवा Zinc Phosphide मिला था. यही जहर उन 4 लोगों की मौत की वजह बना. जहां अब तक लोग तरबूज खाने से डर रहे थे, वहीं अब इस पुष्टि के बाद चूहे मारने वाली दवा लोगों के बीच चिंता का विषय बन गई है.

चूहों को भगाने के लिए अक्सर कई घरों में रैट किलर का इस्तेमाल किया जाता है. इस खबर के सामने आने के बाद लोगों को डराने के साथ-साथ यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि घरों में इस्तेमाल होने वाली चूहे मारने की दवा कितनी खतरनाक हो सकती है.

क्या है Zinc Phosphide?

बता दें कि जिंक फॉस्फॉइड (Zinc Phosphide) एक बहुत जहरीला केमिकल होता है, जिसका इस्तेमाल चूहों को मारने के लिए किया जाता है. यह दवा जैसे ही पेट में जाती है, शरीर के अंदर जहरीली गैस छोड़ती है. इसका असर बहुत तेजी से होता है और थोड़ी सी मात्रा भी इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में सुकून चाहिए? तो ये 10 बातें आज ही छोड़ दीजिए

शरीर पर कैसे करता है असर?

अगर कोई इंसान गलती से भी इसे खा लेता है तो कुछ ही देर में उल्टी, पेट दर्द, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और बेचैनी जैसे लक्षण शुरू हो सकते हैं. अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये दिल, फेफड़ों और लीवर को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. कई मामलों में तो लोगों को इलाज का समय तक नहीं मिल पाता है.

घर में रखते हैं चूहे मारने वाली दवा (Rat Killer)? तो इन बातों का रखें ध्यान

  • चूहे मारने वाली दवा हमेशा बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.
  • इसे कभी भी खाने-पीने की चीजों के पास न रखें.
  • दवा को उसके ओरिजिनल पैकेट में ही रखें ताकि कोई भ्रम न हो.
  • इस्तेमाल करते समय ग्लव्स पहनें और बाद में हाथ अच्छी तरह धोएं.
  • खुले में या रसोई के आसपास इसे रखने से बचें.
  • एक्सपायरी डेट वाली दवा तुरंत फेंक दें.
  • अगर गलती से किसी ने इसे खा लिया हो तो तुरंत अस्पताल लेकर जाएं, घरेलू इलाज में समय बर्बाद न करें.

क्यों जरूरी है सावधानी?

अक्सर लोग चूहे मारने की दवा को हल्के में लेते हैं, लेकिन यह एक खतरनाक जहर है. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है. खासकर गर्मियों में जब फल खुले में रखे जाते हैं, तब ऐसी चीजों को सुरक्षित जगह पर रखना और भी जरूरी हो जाता है.

ये भी पढ़ें: 90 दिन जंक फूड नहीं खाया, शरीर ने खुद कम कर दी क्रेविंग्स और बदल गई पूरी लाइफस्टाइल

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rat Poison Watermelon Case, Mumbai Watermelon News, Zinc Phosphide Danger, Watermelon Food Safety, Rat Poison In Fruit, Zinc Phosphide Poisoning, Mumbai Watermelon Poison, Watermelon Poison Casefruit Poisoning News, Zinc Phosphide Watermelon, Rat Poison Fruit Danger, Food Contamination Mumbai, Zinc Phosphide Home Safety, Watermelon Buying Tips, Food Adulteration News, Poison Prevention Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com