Celebrity Fashion: टीवी के मशहूर होस्ट और रोडीज फेम रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) को स्नीकर्स का बेहद शौक है. रणविजय के जूतों के कलेक्शन (Shoe Collection) को आप देखेंगे तो आपके भी वैसे ही होश उड़ जाएंगे जैसे हाल ही में उनकी लेटेस्ट फोटो देखकर फैंस के उड़े हैं. असल में इस फोटो में रणविजय अपने शू कलेक्शन को फ्लौंट करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में आपको इतने जूते दिखाई देंगे कि आपकी नजर रणविजय पर जाएगी ही नहीं. रणविजय के पास 400 से भी ज्यादा जूते हैं. ये जूते एक से बढ़कर एक हैं और महंगे भी बहुत हैं. इस चलते मजाकिया अंदाज में कैप्शन में रणविजय ने लिखा कि पापा ने जब इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो मांगा तो मैंने यह दिखाया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रणविजय का यह शौक हालिया नहीं है. रणविजय को लगभग तीन दशक पहले से जूतों को कलेक्ट करने का शौक है. इन जूतों के कलेक्शन में ज्यादातर एयर जॉर्डन स्नीकर्स हैं क्योंकि रणविजय का मानना है कि इन स्नीकर्स (Sneakers) में माइकल जॉर्डन का जादू छाया है.
अपने स्नीकर्स लव को बताते हुए रणविजय ने इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट के माध्यम से बताया था कि 1993 से उनके जूतों की जर्नी शुरू हुई थी जब उन्हें बास्केटबॉल से प्यार हुआ था. रणविजय ने सबसे पहले जॉर्डन के जूते 2001 में न्यूयोर्क में काम करने के दौरान लिया था.
रणविजय (Rannvijay Singhs) के इस शू कलेक्शन में महंगे से महंगे जूते शामिल हैं. इनमें पैट्रिक एविंग शूज, एयर जॉर्डन और शैकुइल ओ'नील शूज भी शामिल हैं.
रणविजय के इन स्नीकर्स को देखकर हर स्नीकर लवर का दिल थमकर रह गया होगा. ये कलरफूल स्नीकर्स नाइकी x एटमोस टोक्यो एयर मैक्स 2एस हैं. इन स्नीकर्स को रणविजय ने पिंक जैकेट और कैप के साथ स्टाइल करते हुए पहना है.
रणविजय माहौल के हिसाब स्नीकर्स पहनना बहुत अच्छे से जानते हैं. रिएलिटी शो में टास्क परफॉर्म करने के लिए रणविजय ने इन नाइकी के एसएफ एयर फोर्स 1 'डेजर्ट कैमो' शूज पहने हैं. ये शूज को यूएस मिलिट्री टैंक की तरह डिजाइन किए गए हैं और हाई ईंटेंसिटी वर्कआउट के लिए भी परफेक्ट हैं.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं