विज्ञापन

Weekend Trip: राखी के बाद शाम को बना लें जिस्पा का प्लान, दो दिन में परिवार संग घूम आएं हिमाचल का ये शांत और खूबसूरत गांव

Delhi to Jispa: राखी के बाद वीकेंड पर परिवार के साथ जिस्पा घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां पर आप भागा नदी, दारचा, मठों, बारालाचा ला, सूरज ताल और दीपक ताल घूम सकते हैं.

Weekend Trip: राखी के बाद शाम को बना लें जिस्पा का प्लान, दो दिन में परिवार संग घूम आएं हिमाचल का ये शांत और खूबसूरत गांव
दिल्ली से जिस्पा कैसे जाएं?
ndtv

रक्षाबंधन के बाद अगर इस वीकेंड परिवार के साथ किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाने का मन है, तो हो आइए. परिवार के साथ थोड़ा घूम आइए. आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश का जिस्पा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. शिमला-मनाली की भीड़ से दूर यह छोटा पहाड़ी गांव अपनी खूबसूरत वादियों, नदी और ऊंचे पहाड़ों के लिए जाना जाता है. तीन दिन की छुट्टी में यहां परिवार के साथ सुकून के पल बिताए जा सकते हैं. शाम होने के बाद करीब 10 से 11 बजे दिल्ली से निकल लीजिए. रात भर ट्रेवल करने के बाद अलगी सुबह आपकी वादियों के बीच जिस्पा में होगी. रात में सफर की सबसे अच्छी बात ये है कि ट्रैफिक कम मिलता है.

दिल्ली एनसीआर से जिस्पा कैसे जाएं (How to go Jispa from Delhi)

दिल्ली NCR से जिस्पा की दूरी करीब 594 किलोमीटर है और सड़क मार्ग से पहुंचने में 12 घंटे से ज्यादा लग सकते हैं. यहां जाने के लिए आप कार या बस से पहले मनाली पहुंच सकते हैं. फिर वहां से जिस्पा के लिए सड़क मार्ग से जाएं. ट्रेन से जाना हो तो चंडीगढ़ या जोगिंद्रनगर तक पहुंचकर आगे रोड से सफर करना होगा. वहीं, फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचने के बाद भी जिस्पा के लिए सड़क मार्ग ही लेना पड़ेगाा. अगर आप अपनी कार से आ रहे हैं तो सबसे पहले दिल्ली से करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी होते हुए मनाली पहुंचें. यह दूरी लगभग 500 किमी है और इसमें 10 से 11 घंटे लगते हैं. इसके बाद आाप मनाली से आगे अटल टनल (Atal Tunnel) को पार करें. सिस्सू (Sissu), केलांग (Keylong) होते हुए जिस्पा पहुंचें. मनाली से जिस्पा की दूरी लगभग 90 से 100 किलोमीटर है, जिसमें 3 से 4 घंटे का समय लगता है.

पहले दिन दारचा और पुराना मठ घूमें

जानकारी के लिए बता दें कि पहले दिन आपके पास पूरा दिन है. जिस्पा में करीब 5 किलोमीटर दूर दारचा गांव जा सकते हैं. यहां पहाड़ों के बीच टहलने और फोटोग्राफी का आनंद लें. दारचा के आसपास करीब 2 से 2.5 किलोमीटर का ट्रेक भी है, जो एक पुराने मठ तक पहुंचाता है. स्थानीय लोगों से मौसम और रास्ते की स्थिति पूछकर ही ट्रेक करें. अगर आपके पास समय है तो आप जिस्पा से केलॉन्ग की तरफ जाकर शशुर मठ और करदांग मठ देख सकते हैं. आसपास घूमने के लिए स्थानीय टैक्सी लेनाा सुविधाजनक रहेगा. शाम को जिस्पा लौटकर भागा नदी के किनारे समय बिताएं. चाहें तो करीब 5 किलोमीटर दूर गेमुर गांव भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-हावड़ा , दिल्ली-मुंबई समेत 7 रेल रूटों पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार: रेल मंत्री ने बताया प्लान

दूसरे दिन देखें बारालाचा ला

बता दें कि दूसरे दिन टैक्सी से बारालाचा ला, सूरज ताल और दीपक ताल की ओर निकल सकते हैं. हालांकि, इन ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है. इसलिए स्थानीय प्रशासन से सड़क की स्थिति जरूर जांचें.

किस महीने जाएं

बता दें कि मई से सितंबर तक जिस्पा घूमने का समय बेहतर मानाा जाता है. जुलाई-अगस्त में हरियाली शानदार रहती है, लेकिन बारिश से रास्ते प्रभावित हो सकते हैं. सितंबर में मौसम अपेक्षाकृत साफ और भीड़ कम रहती है. अक्टूबर से अप्रैल के बीच बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण यात्रा मुश्किल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: इस साल खास अंदाज में मनाना चाहते हैं जन्माष्टमी, तो परिवार के साथ इन जगहों का करें दर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi,  Himachal Snowfall, Spiti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com