जन्माष्टमी इस साल 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी. अगर हर साल घर पर पूजा करने के बजाय इस बार परिवार के साथ कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो देश की इन जगहों का रुख कर सकते हैं. यहां जन्माष्टमी के दौरान मंदिर सजते हैं, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और पूरा माहौल कृष्णमय नजर आता है. अगर आप भी इस साल अपने परिवार के साथ मिलकर मथुरा, वृंदावन, गोकुल, ओडिशा के पुरी, मुंबई, द्वारका, केरल में जाकर जन्माष्टमी माना सकते हैं. इसके अलावा, ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि अष्टमी तिथि 4 सितंबर को सुबह 2:25 बजे शुरू होकर 5 सितंबर को रात 12:13 बजे तक रहेगी. दिल्ली में निशिता पूजा का समय रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक है.
परिवार के साथ मथुरा और वृंदावन मनाएं जन्माष्टमी

जानकारी के अनुसार, अगर जन्माष्टमी को सबसे खास अंदाज में महसूस करना है तो ब्रज की यात्रा बेहतरीन विकल्प है. मथुरा में जन्मभूमि मंदिर से लेकर वृंदावन के मंदिरों तक भजनन, कीर्तन और विशेष पूजा का माहौल रहता है. गोकुल, बरसाना और गोवर्धन भी घूम सकते हैं.
पुरी में मनाएं खास जन्माष्टमी

इसके अलावा, पुरी में जन्माष्टमी के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं. परिवार के साथ यहां मंदिर दर्शन के अलावाा समुद्र तट और शहर के दूसरे पर्यटन स्थलों का आनंद लिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: नेपाल के सैलाब में भारतीय तीर्थयात्री कैसे बन गए शिकार, जानें कैलाश मानसरोवर का वो रूट जहां हुई तबाही
मुंबई में दही-हांडी का लें आनंद

साथ ही, मुंबई में जन्माष्टमी का मतलब दही-हांडी की धूम है. दादर, वर्ली और ठाणे जैसे इलाकों में होने वाले आयोजन देखने का अलग ही मजाा है. परिवार के साथ मुंबई के दूसरे पर्यटन स्थल भी घूम सकते हैं.
द्वारका में जन्माष्टमी का माहौल हो जाता भक्तिमय

बता दें कि कृष्ण की नगरी द्वारका में जन्माष्टमी का माहौल भक्तिमय हो जाता है. द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के साथ परिवार समुद्र तट और आसपास के धार्मिक स्थलों की सैर कर सकताा है.
जन्माष्टमी पर कृष्ण के बाल रूप की होती है पूजा

केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के बाल रूप को समर्पित प्रसिद्ध तीर्थ है. जन्माष्टमी पर यहां विशेष पूजा और धार्मिक आयोजन होते हैं. इसलिए कृष्ण भक्तों के लिए यह जगह खाास अनुभव दे सकती है.
यह भी पढ़ें: सितंबर में है घूमने की प्लानिंग? शिमला से लेकर ऊटी तक, ये 4 जगहे रहेंगी बेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं