विज्ञापन

RBSE राजस्थान 10वीं, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: टेंशन और घबराहट दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 बेस्ट तरीके

Board Result 2026: अगर आप भी रिजल्ट को लेकर तनाव में हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स अपनाकर आप इस टेंशन को काफी हद तक कम कर सकते हैं और खुद को पॉजिटिव रख सकते हैं.

RBSE राजस्थान 10वीं, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: टेंशन और घबराहट दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 बेस्ट तरीके
रिजल्ट से पहले बहुत की टेंशन को कुछ ट्रिक्स की मदद से कम किया जा सकता है.

RBSE Rajasthan 10th, Bihar Board 12th Result 2026: आज राजस्थान बोर्ड 10वीं और बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आ रहा है. ऐसे में हजारों छात्रों के दिल की धड़कन तेज होना बिल्कुल स्वाभाविक है. क्या नंबर आएंगे?, पास होंगे या नहीं?, घरवालों का क्या रिएक्शन होगा? ये सवाल हर स्टूडेंट के दिमाग में घूमते रहते हैं. लेकिन, सच यह है कि रिजल्ट (Result) जीवन का सिर्फ एक छोटा हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं. जरूरत है इस समय खुद को संभालने और मानसिक रूप से मजबूत बने रहने की. अगर आप भी रिजल्ट को लेकर तनाव (Stress Over Results) में हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स अपनाकर आप इस टेंशन को काफी हद तक कम कर सकते हैं और खुद को पॉजिटिव रख सकते हैं.

रिजल्ट से पहले की टेंशन को कैसे दूर करें? | How to Overcome Pre-Result Anxiety? 

1. रिजल्ट को जिंदगी का आखिरी फैसला न मानें

सबसे पहले यह समझ लें कि 10वीं का रिजल्ट आपकी पूरी जिंदगी तय नहीं करता. बहुत से सफल लोग ऐसे हैं जिनके स्कूल में नंबर कम आए, लेकिन बाद में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की. इसलिए खुद पर भरोसा रखें और रिजल्ट को एक पड़ाव की तरह देखें, मंजिल नहीं.

2. खुद को व्यस्त रखें

रिजल्ट का इंतजार करते-करते दिमाग बार-बार उसी तरफ जाता है और टेंशन बढ़ती है. इससे बचने के लिए खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखें, जैसे किताब पढ़ना, मूवी देखना, गेम खेलना या दोस्तों से बात करना. इससे आपका ध्यान बंटेगा और तनाव कम होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

3. नेगेटिव सोच से दूर रहें

अगर फेल हो गया तो क्या होगा? जैसी सोच आपको और ज्यादा परेशान करती है. कोशिश करें कि ऐसी नेगेटिव सोच से दूरी बनाएं. खुद से पॉजिटिव बातें करें मैंने मेहनत की है, जो होगा अच्छा ही होगा. यह सोच आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी.

4. परिवार और दोस्तों से बात करें

टेंशन में अकेले रहने से समस्या और बढ़ती है. अपने माता-पिता, भाई-बहन या दोस्तों से खुलकर बात करें. कई बार सिर्फ अपनी बात शेयर करने से ही मन हल्का हो जाता है और आपको बेहतर महसूस होता है.

5. रिजल्ट के बाद की प्लानिंग सोचें

रिजल्ट आने के बाद क्या करना है, इस पर ध्यान दें. चाहे आगे कौन सा स्ट्रीम चुनना है या कोई स्किल सीखनी है, इस पर सोचने से आपका फोकस भविष्य की ओर जाएगा, न कि सिर्फ रिजल्ट की चिंता पर.

रिजल्ट का दिन हर छात्र के लिए खास होता है, लेकिन इसे लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव लेना सही नहीं है. खुद पर विश्वास रखें, पॉजिटिव रहें और याद रखें कि असली सफलता मेहनत और धैर्य से मिलती है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com