61 साल की उम्र में जहां अक्सर लोग खुद को फिट रखने की उम्मीद छोड़ देते हैं, वहीं एक महिला ने अपने बेटे की मोटिवेशन से ऐसी मिसाल कायम की कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. दरअसल, पुणे के एक व्यक्ति ने अपनी 61 साल की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोग काफी इंस्पायर हो रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि बेटे के मोटिवेशन से उन्होंने जिम जाना शुरू किया और रोजाना वर्कआउट कर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया.
रोजाना वर्कआउट से दिखा बड़ा बदलाव
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर हरीश ठाकुर ने शेयर किया है. वीडियो में वह बताते हैं कि शुरुआत में अपनी मां को एक्सरसाइज करने के लिए समझाना काफी मुश्किल था. लेकिन जब उनकी मां ने वर्कआउट को अपने डेली रुटीन का हिस्सा बना लिया, तो उनकी सेहत में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इससे उन्होंने न सिर्फ काफी वजन कम किया, बल्कि अपनी प्री-डायबिटीज की समस्या पर भी काबू पा लिया. उनकी यह फिटनेस जर्नी आज कई लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है.
वर्कआउट से स्वस्थ हुईं मां
हरीश राणा बताते हैं कि वे अभी क्लीनिक जा रहे हैं और उनकी मां अपने साथ जिम बैग लेकर आई हैं. मां की उम्र 61 साल से ज्यादा है. इसके आगे वह बताते हैं कि जब डॉक्टर ने पिछले साल उनकी मां को बताया कि वे प्री डाइबेटिक स्टेज पर हैं तो उन्होंने काफी समझाया और उनकी मां ने जिम जाना शुरू कर दिया. एक साल के अंदर उनकी मां का 18 किलो वजन कम हुआ और वह अब प्री-डायबिटिक नहीं रहीं.
जिम जाने का जुनून
हरीश आगे बताते हैं कि उनकी मां के अंदर फिटनेस को लेकर एक अलग ही जुनून देखने को मिल रहा है. उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है, जिम न जाने की सलाह दी गई है, लेकिन इसके बावजूद भी वह उनके साथ जिम गईं और एक घंटे तक वर्कआउट किया.
यह भी पढ़ें: अब आसमान से देखिए बिहार की खूबसूरती! आज से शुरू हुई हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग, जानें किराया समेत जरूरी डिटेल्स
यह भी पढ़ें: इस महिला ने छोटी सी बालकनी में बसाया हरियाली का संसार, अब पक्षी और तितलियों का बना आशियाना
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं