Mint Leaves Benefits: गर्मी के मौसम में जब एसी की हवा भी सुकून न दे तो चाहिए होता है कुछ ऐसा जो भीतर से आपको करे ठंडा ठंडा कूल कूल. राहत भरे इस अहसास के लिए आप चाहें तो कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink Peene Ke Nuksaan) पी लीजिए या आइसक्रीम पर आइसक्रीम खा लीजिए. लेकिन वो राहत नहीं मिलती जिसकी आपको दरकार होती है. ऐसा सुकून महसूस करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. बस थोड़े से पुदीना के पत्ते (Pudine Ke Fayde) ले लीजिए. दिखने में बहुत छोटे और हरे-हरे ये पत्ते गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं. इतना ही नहीं ये कई बीमारियों से आपको दूर रखने में भी असरदार हैं.
इन योगासनों को करने से कंप्यूटर जैसा चलने लग सकता है दिमाग, स्ट्रेस भी हो जाएगा छूमंतर
पुदीने की पत्तियों के फायदे - Benefits Of Mint Leaf
1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाएंपुदीने के पत्तों में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. ये कब्ज, गैस, एसिडिटी और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना के पत्ते बेहद लाभकारी होते हैं. ये शरीर में ठंडक बनाए रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं.
3. इम्यून सिस्टम को करे मजबूतइन हरे पत्तों में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और दूसरे न्यूट्रिशन हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं.
4. बलगम की अचूक काटपुदीना के पत्ते बलगम को साफ करने में भी कारगर होते हैं. सीने में होने वाली जकड़न इन पत्तों को चबाने से कम होती है. जिन्हें अस्थमा होता है, उनके लिए भी ये पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं.
5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंदपुदीना में विटामिन सी होता है, जो बाल और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है. इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से स्किन इंफेक्शन भी कम होते है.
पुदीने की पत्तियों के सेवन के तरीके - Different Ways To Consume Mint Leaves
गर्मियों में पुदीने की पत्तियों का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है.
1. पुदीना शरबतपुदीने का शरबत गर्मी में ताजगी देने वाला होता है. इसे बनाने के लिए पुदीने की पत्तियां, नींबू, चीनी, काला नमक और ठंडा पानी मिलाकर ब्लेंड करें. इसे छानकर बर्फ डालें और पीने के लिए सर्व करें.
2. पुदीना चायहल्की गुनगुनी पुदीना चाय डाइजेशन को बेहतर बनाती है. पानी में पुदीने की पत्तियां उबालें, नींबू और शहद मिलाएं और गर्म गर्म या ठंडा करके पिएं.
3. पुदीना रायतादही में पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और खीरा मिलाकर ठंडा रायता बनाएं. यह खाने के साथ ठंडक हासिल करने का अच्छा तरीका है.
4. पुदीना आइस क्यूब्सपुदीने की पत्तियों को पानी में डालकर आइस ट्रे में जमा लें. इन बर्फ के टुकड़ों को शरबत, जूस या सादे पानी में डालकर पिएं.
5. पुदीना चटनीटमाटर, धनिया, हरी मिर्च, नींबू और पुदीना मिलाकर टेस्टी चटनी बनाएं. इसे पराठे, चाट या स्नैक्स के साथ खाएं.
6. पुदीना डिटॉक्स वॉटरपानी में पुदीना, नींबू और खीरा डालकर कुछ घंटे के लिए रखें. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और हाइड्रेट रखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं