Indoor Plants: सांस की दिक्कतों से लेकर स्ट्रोक और फेफड़े से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती है दूषित हवा. वर्तमान में एकबार फिर वायु प्रदूषण (Air Pollution) का खतरा बढ़ता जा रहा है और दीवाली जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे हवा जहरीली होने लगी है. एयर क्वालिटी इंडेक्स इस समय 300 के पार है और दिल्ली की आबोहवा बिगड़ चुकी है. ऐसे में व्यक्ति अपने स्तर पर हवा को साफ करने का प्रयास कर सकता है. यहां ऐसे कुछ पौधों (Plants) के बारे में बताया जा रहा है जो हवा को साफ करने का काम करते हैं. इन पौधों को आप घर में लगा सकते हैं. ना सिर्फ वातावरण के लिए बल्कि ये पौधे आपकी अपनी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होंगे.
दांत हैं पीले तो इन 5 चीजों का कर लीजिए इस्तेमाल, मोतियों की चमक भी आपके दांतों के सामने दिखेगी फीकी
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वायु प्रदूषण को कम करने वाले पौधे | Plants That Reduce Air Pollution
स्पाइडर प्लांटघर में आप स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं. इस पौधे से वायु प्रदूषण कम होने में मदद मिल सकती है. इस पौधे की चौड़ी पत्तियां होती हैं और इसे एयर प्लांट भी कहा जाता है जो तेजी से बढ़ता है. स्पाइडर प्लांट को एक ही गमले में लगाकर रखा जा सकता है. ना ही इसे सीधी धूप की जरूरत होती है और ना ही सर्द मौसम की.
स्नेक प्लांटसबसे लो-मेंटेनेंस प्लांट्स की गिनती में स्नेक प्लांट (Snake Plants) आता है. इस पौधे से हवा में मौजूद अशुद्धियां हटती हैं और इससे वायु प्रदूषण कम होने में असर नजर आ सकता है. घर के अंदर इस पौधे को लगाया जाए तो घर का वातावरण अच्छा रहता है. इस पौधे को कार्बन डाई-ऑक्साइड सोखने के लिए भी जाना जाता है और यह रात में ऑक्सीजन प्रोड्यूस करता है.
रबड़ प्लांटरबड़ प्लांट की पत्तियां मोटी और चमकदार होती हैं जो इसे एक बेहतरीन इंडोर प्लांट बनाती हैं. घर के अंदर इस पौधे को लगाने पर यह हवा को तो साफ बनाता ही है, साथ ही घर की खूबसूरती भी बनी रहती है. इस पौधे से प्रदूषण के कण दूर रहते हैं और यह घर में ऑक्सीजन बनाए रखता है.
बांस का पौधाघर के अंदर बैंबू प्लांट (Bamboo Plant) या बांस का पौधा भी लगाकर रखा जा सकता है. इस पौधे से बेनेज़ीन, ज़ाइलीन और टोलूएन नामक गंदे वायु कण फिल्टर होकर निकल जाते हैं. यह एक खूबसूरत पौधा भी है जिसे घर में साज-सज्जा के लिए भी लगाकर रखा जा सकता है. इस पौधे से घर की हवा साफ होती है और सेहत पर भी इस साफ हवा का असर देखने को मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं