Hair Oil: उम्र बढ़ने के चलते और समय से पहले भी बालों के सफेद होने की दिक्कत देखी जाती है. बालों का सफेद होना बहुत से लोगों को अच्छा नहीं लगता है और इसीलिए कोशिश यही रहती है कि बालों को काला कर लिया जाए. लेकिन, हेयर डाई बालों को कृत्रिम रूप से काला करती है और यह रंग देखने में सुंदर नजर नहीं आता है. ऐसे में आप यहां बताए तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आयुर्वेदिक तेल (Ayurvedic Oils) हैं जिनके इस्तेमाल से बालों को प्राकृतिक रूप से काला होने में मदद मिलती है. ये तेल जड़ों से सिरों तक सफेद बालों (White Hair) को काला बनाते हैं और बालों को खूबसूरत बनाए रखने में भी असरदार होते हैं.
गर्दन पर दिखने लगा है कालापन तो इस तरह नारियल तेल लगाना कर दीजिए शुरू, Dark Neck हो जाएगी साफ
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सफेद बालों को काला करने वाले आयुर्वेदिक तेल | Ayurvedic Hair Oils To Darken White Hair
करी पत्तों को तेलकरी पत्तों में विटामिन बी होता है जो हेयर फॉलिकल्स को बालों के नेचुरल पिग्मेंट यानी काले रंग को बनाए रखता है. इस चलते करी पत्तों के तेल (Curry Leaves Oil) को बालों पर लगाया जा सकता है. इस आयुर्वेदिक तेल को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं. एक कटोरी नारियल का तेल लेकर आंच पर चढ़ा दें. इस तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डालें और पकाएं. जब पत्ते पककर काले हो जाएं तो तेल को आंच से उतार लें. ठंडा होने पर इस तेल को शीशी में भरकर रख लें. इस तेल के नियमित इस्तेमाल से सफेद बाल जड़ों से काले होने लगते हैं.
मेथी का तेलप्राकृतिक तेलों में मेथी का तेल भी शामिल है जिसके इस्तेमाल से बालों का कालापन लौट आता है. इस तेल को बनाने के लिए आपको नारियल के तेल में मेथी के दाने डालकर पका लेने है. इस तेल को सिर पर लगाने से बालों को जड़ों तक मजबूती मिलती है और बाल काले होते हैं सो अलग. काले बाल पाने के लिए मेथी (Methi) का हेयर मास्क भी लगाया जा सकता है. हेयर मास्क बनाने के लिए मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रखने के बाद सुबह पीसें और पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को कुछ देर बालों पर लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें.
गुड़हल का तेलगुड़हल के फूल से बनकर तैयार होने वाले इस तेल से बाल काले तो होते ही हैं, साथ ही बालों के सफेद होने में रुकावट आती है. गुड़हल के तेल (Hibiscus Oil) को लगाने पर सफेद बालों की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. इस तेल को बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को नारियल तेल, मेथी और करी पत्तों के साथ पकाया जा सकता है. बस तैयार हो जाएगा बाल काले करने वाला आयुर्वेदिक तेल.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं