Dental Care: पीले दांत भला किसे अच्छे लगते हैं. दांतों का पीलापन ऐसी दिक्कत है जो ना जाने कितने ही लोगों के लिए जी का जंजाल बन जाती है. कई ऐसे फूड्स हैं जिन्हें खाने पर दांतों की बाहरी परत पीली होने लगती है और दांतों को सही तरह से साफ ना करना भी पीले दांतों (Yellow Teeth) की वजह बनता है. बाजार में यूं तो दांत साफ करने के लिए अनेक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन सभी अच्छा असर दिखाएं यह जरूरी नहीं है और सभी को ट्राई करके सही प्रोडक्ट चुनना भी आसान काम नहीं है. ऐसे में आपके लिए यहां ऐसे नुस्खे दिए जा रहे हैं जो दांतों से प्लाक हटाते हैं और उन्हें सफेद मोतियों सा चमकदार बनाने में असरदार हैं. इन आसान से नुस्खों को आजमाने पर आपको फिर कभी अपने पीले दांतों की वजह से शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीले दांतों के घरेलू नुस्खे | Yellow Teeth Home Remedies
बेकिंग सोडा आएगा कामदांतों के पीलेपन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) को इस्तेमाल में लाया जा सकता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को ब्रश पर लगाएं और दांतों पर मलें. इस तरह ब्रश करने पर दांतों से प्लाक कम होने लगता है. बेकिंग सोडा से हफ्ते में 3-4 बार दांत ब्रश किए जा सकते हैं.
गर्दन पर दिखने लगा है कालापन तो इस तरह नारियल तेल लगाना कर दीजिए शुरू, Dark Neck हो जाएगी साफ
तुलसी का पाउडरनीम की दातुन ही नहीं बल्कि तुलसी का पाउडर (Tulsi Powder) भी दांतों को तेजी से साफ कर सकता है. तुलसी के टीथ वाइटनिंग गुण दांतों का पीलापन हटाते हैं और इससे दांत साफ करने पर प्लाक भी हट जाता है. कुछ तुलसी के पत्ते लें और उन्हें कुछ घंटे धूप में सुखाकर रख दें. पत्ते सूख जाने के बाद पीस लें. इस पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट से दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल करें.
हल्दी का पेस्टऔषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को आपने सेहत और सुंदरता के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया होगा, लेकिन पीले दांत साफ करने के लिए भी आप हल्दी को इस्तेमाल में ला सकते हैं. हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे दांतों को साफ करें. हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की कई दिक्कतों को दूर करते हैं.
संतरे का छिलका आएगा कामसंतरे के छिलके को अच्छा ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है. संतरे के छिलके (Orange Peel) सुखाएं और पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को जस का तस ही दांतों पर मल सकते हैं. इसके अलावा, संतरे के ताजा छिलका दांतों पर ऐसे ही मला जा सकता है. 3 से 4 मिनट संतरे का छिलका दांतों पर मलने के बाद मुंह को हल्के गर्म पानी से धोकर साफ करें.
नीम की दातुननीम की दातुन सचमुच दांतों के पीलेपन को दूर करने में असरदार होती है. नीम का पेस्ट बनाकर भी दांतों पर लगाया जा सकता है. नीम के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की कई दिक्कतों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं