क्लियर और ग्लोइंग स्किन की चाहत हर कोई रखता है. लेकिन कई लोगों कि शिकायत होती है कि उनकी ठुड्डी पर हमेशा छोटे-छोटे सफेद दाने हो जाते हैं और लाख कोशिश करने के बाद भी ये ठीक नहीं होते हैं. अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. हार्वर्ड-ट्रेंड डर्मेटोलॉजिस्ट नीरा नाथन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट ने चिन पर होने वाले इन बंप्स को कम करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस बारे में-
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
नीरा नाथन बताती हैं, चिन यानी ठुड्डी पर ऐसे छोटे दाने काफी आम हैं. कई लोग इन्हें हटाने के लिए बार-बार स्क्रब करते हैं या उंगलियों से दबाकर निकालने की कोशिश करते हैं. लेकिन ये दोनों ही तरीके सही नहीं है.
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ठुड्डी पर होने वाले ये छोटे बंप्स पिंपल या मिलिया नहीं होते हैं. इससे अलग ये सेबेसियस फिलामेंट्स (Sebaceous Filaments) होते हैं. हमारी त्वचा में बहुत छोटे-छोटे पोर्स होते हैं. इन पोर्स के अंदर ऑयल बनाने वाली ग्रंथियां होती हैं. सेबेसियस फिलामेंट्स इसी ऑयल को त्वचा की सतह तक पहुंचाने में मदद करते हैं. ये खास तौर पर नाक और ठुड्डी पर ज्यादा दिखाई देते हैं.
कैसे करें ठीक?इस सवाल को लेकर स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, सेबेसियस फिलामेंट्स को पूरी तरह साफ नहीं किया जा सकता है. लेकिन सही स्किन केयर की मदद से ये आपकी स्किन पर कम दिखाई दे सकते हैं.
सल्फर वाला प्रोडक्ट करें इस्तेमालडर्मेटोलॉजिस्ट इन बंप्स को कम करने के लिए सल्फर वाले स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. नीरा नाथन बताती हैं, सल्फर त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी को कम करने में मदद कर सकता है. ऐसे में आप एक्सपर्ट की सलाह के बाद हफ्ते में एक बार ऐसी क्रीम या प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 10% सल्फर की मात्रा हो. हालांकि, इसे बस 10 मिनट तक ही चेहरे पर लगाएं.
सैलिसिलिक एसिड वाला फेस वॉशस्किन एक्सपर्ट कहती हैं, सेबेसियस फिलामेंट्स को कम करने के लिए आप सैलिसिलिक एसिड वाले फेस वॉश को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. सैलिसिलिक एसिड बंद पोर्स को साफ करने में मदद करता है. इससे एक्स्ट्रा सीबम कम होता है और इस तरह आपको अपनी ठुड्ढी पर ये बंप्स कम नजर आ सकते हैं. इससे अलग सैलिसिलिक एसिड एक्ने और पिंपल की परेशानी को कम करने में भी असर दिखाता है.
इस बात का रखें ध्यानडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, ठुड्डी पर दिखने वाले इन छोटे दानों को नाखून से दबाकर निकालने की कोशिश न करें. ऐसा करने से स्किन पर निशान पड़ सकते हैं. आप सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स की मदद से इन्हें कम कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो किसी भी प्रोडक्ट को स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं