विज्ञापन

शाम होते ही लाइट के पास जमा हो जाते हैं कीड़े? आज ही करें ये 2 काम, दोबारा नहीं आएंगे नजर

अगर शाम होते ही आपके घर में कई तरह के छोटे-छोटे कीड़े नजर आने लगते हैं, तो आप 2 आसान तरीके आजमाकर देख सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

शाम होते ही लाइट के पास जमा हो जाते हैं कीड़े? आज ही करें ये 2 काम, दोबारा नहीं आएंगे नजर
घर को कीड़ों से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
(Photo Credit: NDTV)

मानसून गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है. खासकर इस मौसम में छोटे-छोटे कीड़ों का आतंक काफी बढ़ जाता है. शाम के समय जब लाइट जलती है, तो उड़ने वाले कीड़े उसके आसपास मंडराने लगते हैं. मच्छर, छोटी मक्खियां और दूसरे कीड़े कई बार कमरे के अंदर तक आ जाते हैं. इससे घर में गंदगी बढ़ती है, साथ ये खाने-पीने की चीजों पर बैठकर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकते हैं. 

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप घर में आने वाले इन कीड़ों की परेशानी को कम कर सकते हैं. यहां हम आपको 2 ऐसे ही तरीके बता रहे हैं. आइए जानते हैं- 

नंबर 1- सही लाइट लगाएं 

बता दें कि उड़ने वाले कीड़े अक्सर रात में रोशनी की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं. तेज सफेद लाइट के आसपास ये ज्यादा दिखाई दे सकते हैं. इसलिए घर की बालकनी, दरवाजे या गार्डन में ऐसी LED लाइट लगाना बेहतर हो सकता है, जिसमें UV रोशनी कम हो. कुछ LED लाइट ऐसी होती हैं जिनकी रोशनी कीड़ों को कम आकर्षित करती है. अगर आपके घर के बाहर लाइट के पास रोज बहुत सारे कीड़े आते हैं, तो आप वॉर्म (पीले रंग वाली) LED लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

नंबर 2- नेचुरल रिपेलेंट का इस्तेमाल

कुछ नेचुरल चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे निकलने वाली खुशबू से कीड़े दूर भागते हैं. जैसे- लैवेंडर, पेपरमिंट, सिट्रोनेला और यूकेलिप्टस जैसे ऑयल से आने वाली तेज गंध नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करती है. ऐसे में घर के जिस हिस्से में कीड़े सबसे ज्यादा आते हैं, आप वहां इन ऑयल का छिड़काव कर सकते हैं. 

इससे अलग आप घर की बालकनी या गार्डन में तुलसी, रोजमेरी और लेमनग्रास जैसे पौधे भी लगा सकते हैं. इन पौधों की खुशबू भी कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है.

इन बातों का भी रखें ध्यान 

इन दो तरीकों की मदद से आप कीड़ों की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इसके अलावा- 

  • बल्ब और लाइट के आसपास धूल और गंदगी जमा न होने दें. समय-समय पर लाइट, खिड़की और उसके आसपास की जगह को साफ करें. घर जितना साफ रहेगा, कीड़ों के छिपने और जमा होने की जगह उतनी ही कम होगी.
  • मानसून में सबसे ज्यादा ध्यान पानी पर देना चाहिए. गमले की प्लेट, बाल्टी, कूलर, पुराने डिब्बे या किसी भी बर्तन में पानी जमा न रहने दें. जमा हुआ पानी मच्छरों के पनपने की जगह बन सकता है.
  • इससे अलग खिड़की, दरवाजे, दीवार या छत में कोई छोटा गैप दिखाई दे तो उसे सील कर दें. 

इस तरीकों से आपका घर भी साफ रहेगा और शाम के समय लाइट के आसपास मंडराने वाले कीड़ों की परेशानी भी काफी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- कपड़ों से Pen के निशान कैसे साफ करें? महंगी शर्ट पर लग गया पेन का दाग तो ट्राई करें ये आसान ट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Insects, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com