बाथरूम और वॉश बेसिन के शीशे पर पानी, साबुन और टूथपेस्ट के छींटों से सफेद दाग जम जाते हैं. इससे न केवल शीशे की चमक जाती है बल्कि बाथरूम की खूबसूरती भी फीकी पड़ने लगते हैं. केवल पानी या कपड़े से साफ करने से भी ये जिद्दी दाग आसानी से नहीं छूटते हैं. अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी मददगार हो सकती है. आज हम आपको 5 ऐसे क्लीनिंग हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप शीशे पर जमे सफेद जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं. साथ ही इनसे शीशे पर नई जैसी चमक भी वापिस से लौट सकती है.
1. टूथपेस्ट
शीशे पर जमे सफेद धब्बों पर टूथपेस्ट की एक लेयर लगा दें और फिर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक स्पंज लें और गीला कर शीशे को साफ कर दें. इससे धाग आसानी से हट जाएंगे.
2. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल
शीशे को साफ करने के लिए नींबू और नमक भी काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आप पहले नींबू को आधा काटें और फिर उसपर नमकर लगाएं. अब नमक लगे नींबू को कांच पर गोल घूमाएं और रगड़े. फिर थोड़ी देर बाद पानी से धोकर साफ कर दें. इस तरीके से भी शीशे पर लगे दाग आसानी से हट सकते हैं.
3. एल्युमिनियम फॉयल
एल्युमिनियम फॉयल भी शीशे को साफ करने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन इसको इस्तेमाल करते वक्त थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना खरोंच भी पड़ सकती है. इसके लिए आप कांच पर पहले आप कोई क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे करें और फिर हल्के हाथों से एल्युमिनियम फॉयल रगड़ें. इससे सफेद धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे.
4. बेकिंग सोडा पेस्ट
शीशे को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा भी लाभदायक माना जाता है. इसके लिए आप बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को किसी स्पोंज पर लगाकर शीशे के धब्बों पर लगाएं. फिर 10 मिनट बाद धब्बों पर स्पंज रगड़ें और साफ कर दें. आखिर में तौलिए से शीशे का साफ कर दें
5. शेविंग क्रीम
शीशे को साफ करने के लिए शेविंग क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पूरे शीशे पर शेविंग क्रीम की एक लेयर लगा दें. फिर 5-10 मिनट बाद एक माइक्रोफाइबर कपड़े से शीशे को साफ कर दें. इससे न केवल दाग-धब्बे हटते हैं बल्कि एक लेयर भी बन जाती है, जिससे दाग फिर से आसानी से नहीं जमते हैं.
यह भी पढ़ें: नई फूल झाड़ू से निकल रहा है भूसा? तुरंत कर लें ये 2 काम, बिना गंदगी फैलाए करेगी घर की सफाई
यह भी पढ़ें: टाइल की लाइनों की गंदगी और दाग नेचुरली कैसे साफ करें, ये है 5 आसान तरीके, एकदम चमक उठेगी टाइल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं