विज्ञापन

PTM में हर माता-प‍िता को पूछने चाह‍िए ये 6 सवाल, फ‍िर म‍िनटों में पता चल जाएगी लाडले की प्रोग्रेस

6 Questions You Must ask in Parent Teacher Meeting: पैरेंटिंग एक्सपर्ट डॉ. नलिनी तनेजा ने बताया कि PTM में माता-पिता को शिक्षक से छह सवाल जरूर पूछने चाहिए. ताकि बच्चे की पढ़ाई के साथ उसकी पर्सनैलिटी और व्यवहार को भी बेहतर समझा जा सके.

PTM में हर माता-प‍िता को पूछने चाह‍िए ये 6 सवाल, फ‍िर म‍िनटों में पता चल जाएगी लाडले की प्रोग्रेस
PTM शिक्षक से बात करें माता-पिता.
ndtv

Parenting tips : पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) को सिर्फ बच्चे की मार्कशीट देखने या नंबर जानने तक बात नहीं है. यह माता-पिता के लिए बच्चे की पढ़ाई, व्यवहार, दोस्ती और उसकी खूबियों-कमजोरियों को समझने का अच्छा मौका होता है. कई बार बच्चा घर पर अपने मन की बात नहीं बता पाता, लेकिन स्कूल में उसका व्यवहार कुछ अलग हो सकता है. ऐसे में शिक्षक से सही सवाल पूछकर पैरेंट्स बच्चे के बारे में कई जरूरी बातें जान सकते हैं. बच्चे की पढ़ाई कैसी चल रही है, वह स्कूल में दोस्तों के साथ कैसा व्यवहार करता है और किन विषयों में उसे परेशानी हो रही है. इन सवालों के जवाब जानने के लिए PTM सिर्फ रिपोर्ट कार्ड देखने की मीटिंग नहीं है. पैरेंटिंग एक्सपर्ट डॉ. नलिनी तनेजा के मुताबिक, माता-पिता को शिक्षक से कुछ जरूरी सवाल जरूर पूछने चाहिए.

1. पीटीएम में शिक्षक से क्या पूछना चाहिए?

पैरेंटिंग एक्सपर्ट डॉ. नलिनी तनेजा ने बताया कि PTM में सिर्फ बच्चे के नंबर न पूछें. टीचर से ये सवाल जरूर करें. पढ़ाई में मेरा बच्चा कैसा कर रहा है. कौन से विषय में उसे ज्यादा मेहनत की जरूरत है. क्लास में उसका व्यवहार कैसा रहता है. वह किन बच्चों के साथ ज्यादा घुलता-मिलता है. उसकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और कमजोरी क्या है. घर पर हम बच्चे की पढ़ाई और फोकस बेहतर करने के लिए क्याा कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

2. माता-पिता पीटीएम में क्या पूछना चाहिए?

पैरेंटिंग एक्सपर्ट डॉ. नलिनी तनेजा ने बताया कि PTM में ये सवाल पूछकर जानें बच्चे की पूरी रिपोर्ट, सिर्फ मार्क्स पर फोकस न करें. इसमें बच्चे की Academic Performance, Personality, Behaviour, Friendship, Strengths और Weaknesses को कवरर किया जा सकता है.

3. पेरेंट्स मीटिंग में क्या बोलना चाहिए?

उन्होंने बताया कि PTM में टीचर से बात करते समय माता-पिता ये गलती भूलकर भी ना करें. माता-पिता कह सकते हैं कि मैम, हम जानना चाहते हैं कि पढ़ाई के अलावा क्लास में हमारे बच्चे का व्यवहारर कैसा है. उसे किन चीजों में परेशानी हो रही है और घर पर हम उसकी बेहतर मदद कैसे कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टीनएजर्स माता-पिता की बात क्यों नहीं मानते, वे असल में क्या चाहते हैं, रिसर्च से जानिए पेरेंट्स क्या करें

4. टीचर के लिए सबसे अच्छा भाषण कौन सा है?

अगर आपका मतलब है कि PTM में शिक्षक से माता पिता को क्या कहना चाहिए है. पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने बताया कि PTM में शिक्षक पैरेंट्स से क्या कहें. बच्चे की कमियां गिनाने के बजााय इन 5 बातों पर फोकस करें. इसमें शिक्षक बच्चे की खूबियां, सुधार की जरूरत, व्यवहार, पढ़ाई में कैसा है और पैरेंट्स की मदद से बात कर सकते हैं.

5. बच्चे की स्ट्रेंथ और कमजोर विषय कौन से हैं?

डॉ. तनेजा ने बताया कि सवाल करें कि बच्चा किन विषयों या गतिविधियों में बेहतर कर रहा है और किन चीजों में संघर्ष कर रहा है. इससे घर पर उसकी पढ़ाई को सही दिशा देने में मदद मिलेगी.

6. घर पर हम बच्चे की मदद कैसे करें?

पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने आगे बताया कि जब आप अपने बच्चों के साथ पीटीएम में जा रहे हैं तो टीचर से पूछें- हम घर पर ऐसा क्या करें, जिससे बच्चे का फोकस पढ़ाई पर बेहतर रहे. PTM में शिक्षक से बहस करने के बजाय मिलकर काम करने वाले तरीके से बात करना ज्यादा फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: बच्चा हर समय मोबाइल में रहता है? बिना डांट-फटकार के स्क्रीन टाइम कम करेंगे पेरेंटिंग के ये 5 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, PTM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com