विज्ञापन

नेवले को घर से कैसे भगाएं? नेवला किस चीज से डरता है

नेवला को भगाने के लिए क्या करें? नेवला घर में घुस गया है तो आप घबराइए मत. यह तरीका म‍िनटों में नेवला को घर से भगा देगा.

नेवले को घर से कैसे भगाएं? नेवला किस चीज से डरता है
नेवले को भगाने के लिए क्या करना चाहिए
ndtv

How to get rid of mongoose from home : सांप का दुश्मन माना जाने वाला नेवला आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाए रखता है, लेकिन भोजन की तलाश में यह घर, गार्डन या आसपास के खुले इलाकों में पहुंच सकता है. इसकी फुर्ती और बेबाक व्यवहार को देखते हुए इसे देखकर डराने या पकड़ने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाना बेहतर है. घर में नेवला आने का क्या कारण है क‍ि अगर आपके घर में कीड़े मकोड़े बहुत ज्‍यादा है तो अकसर नेवला उन्‍हें खाने के ल‍िए घर में आ जाते हैं. नेवला को देखकर घर में बच्‍चे खासतौर से डर जाते हैं. ऐसे में जरूरी है क‍ि आप घर में ऐसी चीजों को पनपने से रोके. इसके ल‍िए घर में कीटनाशक कीड़ों का छ‍िड़काव करें. 

नेवला घर में न आए इसके लिए क्या करें

बता दें कि घर के आसपास कूड़ा, खाने की चीजें और पालतू जानवरों का भोजन खुले में न रखें. दीवारों या दरवाजों के पास ऐसी जगहों को बंद रखें, जहां से नेवला अंदर आ सकता है. नेवला मुख्य रूप से दिन में सक्रिय रहता है और रात में अपने बिल में रहता है. A-Z Animals के अनुसार, नेवला मौके का फायदा उठाने वाले मांसाहारी होते हैं और कई तरह की चीजें खाते हैं, चाहे वे जिंदा हों या मरी हुई. इनमें रेंगने वाले जीव, छोटे पक्षी और स्तनधारी जीव, उभयचर (जो जमीन और पानी दोनों जगह रह सकते हैं), कीड़े-मकोड़े, केंचुए और केकड़े शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कुछ प्रजातियां अपने खाने में फल, सब्जियां, जड़ें, मेवे और बीज भी शामिल करती हैं. अगर मौका मिले, तो ये जानवर किसी दूसरे जीव के शिकार को चुराकर या उसे खााकर अपना पेट भर लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें:  दाल में घुन लगने से कैसे रोकें? ये एक सस्ती चीज डालने से महीनों तक नहीं होगी खराब

नेवले को भगाने के लिए करें ये उपाय

कीट नियंत्रण विशेषज्ञ एंटोनियो इग्लेसियस के अनुसार, नेवले के लिए आवाज, अल्ट्रासाउंड और विशेष रोशनी के अलावा, हम गंध (What is the enemy of mongoose) वाले पदार्थों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. साउंड की तरंगें नेवले को परेशान करती हैं. अगर नेवलों को घर में आने से रोकना चाहते हैं तो ये उपाय आप कर सकते हैं. इसके अलावा एक उपााय है तेज आवाज और गंध का उपयोग भी कर सकते हैं. गंध से भी नेवले दूर भागते हैं. साथ ही तेज अवाज से नेवला डरता है और सुरक्षित रखने के लिए उस स्थान को छोड़ देता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, नेवले के काटने से रेबीज का खतरा भी हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर में नेवला घुस जाए तो क्या करें

इसके अलावा, बच्चों और पालतू जानवरों को उससे दूर रखें. उसे घेरने, पकड़ने या डंडे (mongoose out powder price) से भगााने की कोशिश न करें. A-Z Animals के मुताबिक नेवले का स्वभाव काफी साहसी होता है और वह बड़े शिकारी के सामने भी अपना बचाव कर सकता है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम की मदद लें.

नेवले को खाना न खिलाएं

नेवले को खाना खिलाने से वह इंसानी बस्ती के आसपास भोजन तलाशने का आदी हो सकता है. इसलिए उसे आकर्षित करने के बजाय घर के आसपास साफ-सफाई रखें और भोजन के स्रोत खुले में न छोड़ें.

यह भी पढ़ें:  बारिश के सीजन में मच्छरों को कैसे भगाएं? मच्छर किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं, जानें घर पर कैसे बनाएं मलहम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com