माता-पिता अपने बच्चे से जुड़ी हर छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हैं. फिर चाहे वो बात बच्चे की ग्रोथ और सेहत से जुड़ी हो या स्किन से. कई बार बच्चों के चेहरे पर जगह-जगह सफेद रंग के निशान या धब्बे जैसे दिखने लगते हैं. ऐसे में पेरेंट्स घबरा जाते हैं. ज्यादातर पेरेंट्स के मन में ख्याल आता है कि कहीं ये धब्बे किसी बीमारी की वजह से तो नहीं है या कहीं उनके बच्चे में किसी विटामिन की कमी तो नहीं है? इसी को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने इस तरह के निशान होने का कारण और इसे ठीक करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्यों होते हैं बच्चे के चेहरे पर सफेद धब्बे?डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, बच्चों के चेहरे पर होने वाले इन हल्के सफेद धब्बों को पिटिरियासिस अल्बा (Pityriasis Alba) कहा जाता है. यह त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है, जो बच्चों में देखने को मिलती है. लेकिन ये कोई बीमारी नहीं है. इससे अलग जब स्किन बहुत ड्राई हो जाती है, तब इस तरह के निशान पड़ जाते हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, हमारे शरीर में मेलानिन नाम का एक तत्व होता है, जो त्वचा को रंग देता है. जब स्किन का कोई पार्ट बहुत ड्राई हो जाता है, तो उसपर मेलानिन का असर थोड़ा कम नजर आता है. इसी वजह से वो हिस्सा बाकी चेहरे से थोड़ा लाइट दिखने लगता है. इस तरह चेहरे पर सफेद धब्बे दिख सकते हैं.
धूप में जाने से ज्यादा साफ दिखते हैं ये दागडर्मेटोलॉजिस्ट आगे कहती हैं, कई माता-पिता को लगता है कि बच्चे के धूप में खेलने की वजह से सफेद दाग हो गए हैं. लेकिन ऐसा भी नहीं होता है. धूप में जाने से चेहरे की आसपास वाली त्वचा टैन होकर डार्क हो जाती है. वहीं, सफेद धब्बों वाली जगह का रंग हल्का ही रहता है. ऐसे में सफेद धब्बे और ज्यादा साफ दिखाई देने लगते हैं.
सफेद धब्बे दिखें तो क्या करें?डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, इस तरह के निशान को साफ करने के लिए बच्चे की स्किन को ड्राई न होने दें. रोजाना अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा मुलायम रहेगी और धब्बों नहीं पड़ेंगे. इससे अलग बच्चे को बाहर ले जाते समय टोपी पहनाएं और उसकी उम्र के हिसाब से सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
अगर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी धब्बे ठीक नहीं हो रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह ली जा सकती है. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर कोई दवा या क्रीम दे सकते हैं. बिना सलाह के खुद से कोई क्रीम या प्रोडक्ट बच्चे के चेहरे पर न लगाएं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बच्चे पर गर्म पानी, दूध या कोई गर्म चीज गिर जाए, तो सबसे पहले क्या करें? Parenting Expert ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं