विज्ञापन

नेवला घर में न आए इसके लिए क्या करें? भगाने के चक्कर में कहीं कर न बैठें ये गलती, वरना पड़ सकता है भारी

Mongoose at Home: नेवला घर में न आए इसके लिए भोजन और कूड़ा खुला न छोड़ें और प्रवेश के रास्ते बंद रखें. नेवला दिखे तो उसे डराने या कुछ जलाने के बजाय दूरी बनाए रखें.

नेवला घर में न आए इसके लिए क्या करें? भगाने के चक्कर में कहीं कर न बैठें ये गलती, वरना पड़ सकता है भारी
नेवले को भगाने के लिए क्या करना चाहिए
ndtv

सांप का दुश्मन माना जाने वाला नेवला आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाए रखता है, लेकिन भोजन की तलाश में यह घर, गार्डन या आसपास के खुले इलाकों में पहुंच सकता है. इसकी फुर्ती और बेबाक व्यवहार को देखते हुए इसे देखकर डराने या पकड़ने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाना बेहतर है.

नेवला घर में न आए इसके लिए क्या करें

बता दें कि घर के आसपास कूड़ा, खाने की चीजें और पालतू जानवरों का भोजन खुले में न रखें. दीवारों या दरवाजों के पास ऐसी जगहों को बंद रखें, जहां से नेवला अंदर आ सकता है. नेवला मुख्य रूप से दिन में सक्रिय रहता है और रात में अपने बिल में रहता है. A-Z Animals के अनुसार, नेवला मौके का फायदा उठाने वाले मांसाहारी होते हैं और कई तरह की चीजें खाते हैं, चाहे वे जिंदा हों या मरी हुई. इनमें रेंगने वाले जीव, छोटे पक्षी और स्तनधारी जीव, उभयचर (जो जमीन और पानी दोनों जगह रह सकते हैं), कीड़े-मकोड़े, केंचुए और केकड़े शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कुछ प्रजातियां अपने खाने में फल, सब्जियां, जड़ें, मेवे और बीज भी शामिल करती हैं. अगर मौका मिले, तो ये जानवर किसी दूसरे जीव के शिकार को चुराकर या उसे खााकर अपना पेट भर लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें:  दाल में घुन लगने से कैसे रोकें? ये एक सस्ती चीज डालने से महीनों तक नहीं होगी खराब

नेवले को भगाने के लिए करें ये उपाय

कीट नियंत्रण विशेषज्ञ एंटोनियो इग्लेसियस के अनुसार, नेवले के लिए आवाज, अल्ट्रासाउंड और विशेष रोशनी के अलावा, हम गंध वाले पदार्थों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. साउंड की तरंगें नेवले को परेशान करती हैं. अगर नेवलों को घर में आने से रोकना चाहते हैं तो ये उपाय आप कर सकते हैं. इसके अलावा एक उपााय है तेज आवाज और गंध का उपयोग भी कर सकते हैं. गंध से भी नेवले दूर भागते हैं. साथ ही तेज अवाज से नेवला डरता है और सुरक्षित रखने के लिए उस स्थान को छोड़ देता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, नेवले के काटने से रेबीज का खतरा भी हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर में नेवला घुस जाए तो क्या करें

इसके अलावा, बच्चों और पालतू जानवरों को उससे दूर रखें. उसे घेरने, पकड़ने या डंडे से भगााने की कोशिश न करें. A-Z Animals के मुताबिक नेवले का स्वभाव काफी साहसी होता है और वह बड़े शिकारी के सामने भी अपना बचाव कर सकता है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम की मदद लें.

नेवले को खाना न खिलाएं

नेवले को खाना खिलाने से वह इंसानी बस्ती के आसपास भोजन तलाशने का आदी हो सकता है. इसलिए उसे आकर्षित करने के बजाय घर के आसपास साफ-सफाई रखें और भोजन के स्रोत खुले में न छोड़ें.

यह भी पढ़ें:  बारिश के सीजन में मच्छरों को कैसे भगाएं? मच्छर किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं, जानें घर पर कैसे बनाएं मलहम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nevla, Mongoose, Mongoose And Snake, Mongoose Attack, Mongoose Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com