नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, जबकि कई गांव, सड़कें और पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ऐसे में नेपाल घूमने का प्लान बना रहे लोगों के मन में चिंता होना स्वाभाविक है. हालांकि, राहत की बात यह है कि नेपाल पूरी तरह से टूरिज्म के लिए बंद नहीं हुआ है. बाढ़ का असर कुछ ही इलाकों में देखने को मिला है. जबकि नेपाल के कई मशहूर टूरिस्ट स्पॉट और ट्रेकिंग डेस्टिनेशन अब भी पर्यटकों के लिए खुले हुए हैं.
नेपाल के पर्यटन मंत्री की अपील
नेपाल के पर्यटन मंत्री खड़क राज पौडेल ने भी विदेशी यात्रियों से अपनी यात्रा कैंसिल न करने की अपील की है. उनका कहना है कि बाढ़ की स्थिति पूरे नेपाल की तस्वीर नहीं दिखाती. एक वीडियो मैसेज में उन्होंने लोगों से नेपाल आने की अपील करते हुए कहा कि पर्यटन यहां के लोगों के सपोर्ट के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे में अगर आप भी नेपाल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तोै कैंसिल करने से पहले यह जान लें कि किन क्षेत्रों पर बाढ़ का असर पड़ा है और कौन-कौन सी जगहें अब भी सुरक्षित हैं.
नेपाल में अभी कहां घूम सकते हैं?
काठमांडू लेकिन रास्तों का रखें ध्यान
नेपाल की राजधानी काठमांडू भी फिलहाल पर्यटकों के लिए खुली हुई है. हालांकि, बता दें कि बाढ़ के कारण काठमांडू पहुंचने वाला सामान्य सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है. लोकल टूर ऑपरेटर केशव गुप्ता के मुताबिक, काठमांडू जाने वाले यात्रियों को फिलहाल हेटौडा हाईवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है. उन्होंने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के बााद सड़क मार्गों की स्थिति तेजी से बदल सकती है, इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले लेटेस्ट रोड अपडेट और ट्रैफिक स्थिति की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए.
पोखरा
नेपाल का मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पोखरा फिलहाल पर्यटकों के लिए खुला हुआ है. लोकल टूर ऑपरेटर पशुपति ट्रेवल्स के केशव गुप्ता ने NDTV को बताया कि टूरिस्ट्स लगातार पोखरा पहुंच रहे हैं और यहां पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी ले रहे हैं. वहीं, दीपक टूर्स एंड ट्रेवल्स, विजयवाड़ा ने भी बताया कि उनका एक टूर ग्रुप हाल ही में पोखरा घूमकर लौटा है. उनके अनुसार, यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और शहर में पर्यटन से जुड़ी एक्टिविटीीज संचालित हो रही हैं.
मुक्तिनाथ और जनकपुरी
नेपाल के मुस्तांग क्षेत्र में स्थित मुक्तिनाथ और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध जनकपुरी को फिलहाल यात्रा के लिए सुरक्षित माना जा रहा है. लोकल टूर ऑपरेटर्स के अनुसार, इन दोनों जगहों पर पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, इसलिए इन्हें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.
अभी नेपाल में कहां जाने से बचें?
नेपाल के लांगटांग क्षेत्र में फिलहाल यात्रा करना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है. जिस इलाके में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड आया था, वे अभी भी बाकी क्षेत्रों से काफी हद तक कटा हुआ है. इसके कारण कई फेमस ट्रेकिंग रूट्स को टेंपरेरी बंद कर दिया गया है. इनमें लांगटांग वैली, गोसाइकुंड, तामांग हेरिटेज ट्रेल, हेलांबू सर्किट और रूबी वैली जैसे प्रमुख ट्रेकिंग मार्ग शामिल हैं. इसके अलावा स्याब्रुबेसी का गेटवे टाउन और पासांग ल्हामू हाईवे को भी भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं, रसुवागढ़ी के रास्ते कैलाश मानसरोवर जाने वाला सड़क मार्ग भी फिलहाल यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है.
यात्रियों को नुवाकोट, धादिंग, गोरखा और चितवन जैसे निचले इलाकों में भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. बाढ़ और लगातार बारिश के कारण यहां की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और कुछ क्षेत्रों में हालात अभी भी अस्थिर बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 3.36 लाख में 9 दिन घूमें जापान, इंडियन रेलवे का शानदार टूर पैकेज विदेश यात्रा का सपना कर देगा पूरा
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के लॉन्ग वीकेंड पर बना रहे हैं घूमने का प्लान? ये 4 डेस्टिनेशन्स रहेंगी बेस्ट, मूड हो जाएगा रिफ्रेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं