विज्ञापन

स‍िर्फ 3.36 लाख में 9 द‍िन घूमें जापान, इंड‍ियन रेलवे का शानदार टूर पैकेज व‍िदेश यात्रा का सपना कर देगा पूरा

व‍िदेश जाने का सपना अब तक पूरा नहीं हुआ है तो इंड‍ियन रेलवे बहुत ही व‍िदेश यात्रा का टूर पैकेज लेकर आया है. अब आप साढ़े तीन लाख तक में जापान 9 द‍िन घूम सकेंगे.

स‍िर्फ 3.36 लाख में 9 द‍िन घूमें जापान, इंड‍ियन रेलवे का शानदार टूर पैकेज व‍िदेश यात्रा का सपना कर देगा पूरा
इंड‍ियन रेलवे का सस्‍ता जापान ट्र‍िप.

व‍िदेश घूमने का सपना अब तक पूरा नहीं हुआ है, तो परेशान मत होइए. अब आप बजट में जापान घूमने जा सकेंगे. सच तो ये है क‍ि जापान जोक‍ि अपनी तकनीक और कल्‍चर के ल‍िए जाना जाता है. वहां आप बज मं घूमने जा सकते हैं, वह भी बजट में. दरअसल, आप साल के खत्म होने से पहले इंटरनेशनल ट्रिप पर जा सकते हैं. आपके सुनहरा मौका आ रहा है. इंड‍ियन रेलवे जापान के लिए एक शानदर पैकेज लेकर आई है. इसके अंतर्गत आप मुंबई से फ्लाइट ले सकेंगे. यह ट्र‍िप 8 रात और 9 दिन का होगा, जोक‍ि 25 अक्टूबर से शुरू होगा और 3 नवंबर को खत्‍म होगा. इसमें आप जापान की फेमस जगहों को देख सकेंगे. 

जापान ट्र‍िप यहां से होगा शुरू 

जापान जाने वालों के ल‍िए 25 सितंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे इकट्ठे होंगे. फ‍िर शाम 4:50 बजे टोक्यो के हानेडा जाने वाली फ्लाइट AI-356 में सफर करेंगे. यह रात के समय की डायरेक्‍ट फ्लाइट है, जो मुंबई को टोक्यो से जोड़ेगी. 

ट्रिप का पहला द‍िन 


सभी पैसेंज टोक्यो पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर एक विशेष गाइड आप सभी का वेलकम करेगा. इसके बाद सभी पैसेंजर को लोकल इंड‍ियन रेस्तरां में दोपहर का खाना करवाया जाएगा. आपको बता दें क‍ि दिन के कार्यक्रम में टीम लैब प्लैनेट्स, एक आकर्षक डिजिटल कला संग्रहालय की व‍िज‍िट भी शाम‍िल है. इसके बाद ऐतिहासिक उएनो पार्क में सभी पैसेंजर सैर करेंगे. उसके बाद ही सभी टूर‍िस्‍ट का होटल में चेक-इन करवाया जाएगा. वहीं, एक लोकल इंड‍ियन रेस्तरां में आपका ड‍िनर भी होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

दूसरे दिन ये देखेंगे आप 


जापान ट्र‍िप के दूसरे दिन, टूर‍िस्‍ट टोक्यो घूमने जाएंगे. इसकी शुरुआत होटल में नाश्ते से शुरू होगी. इसके बाद सभी असाकुसा जाएंगे, जहां फेमस सेन्सो-जी मंदिर और नाकामिसे डोरी है. फिर आप टोक्यो स्काइट्री से पूरे शहर का सुंदर नजारा देख सकेंगे.फ‍िर सभी टूर‍िस्‍ट को बाद में एक स्थानीय भारतीय रेस्तरां में दोपहर का लंच करवाया जाएगा. इसके अलावा प्रसिद्ध शिबुया क्रॉसिंग पर घूम सकेंगे. 

तीसरे द‍िन माउंट फूजी 


तीसरे दिन, यात्री प्रतिष्ठित माउंट फूजी टूर‍िस्‍ट को घुमाया जाएगा. यहां आपको विशाल ज्वालामुखी का नजारा पास से देखने का मौका म‍िलेगा.इसके अलावा वे ओवाकुदानी घाटी के ऊपर हाकोन रोपवे जाएंगे. फिर लेक आशी पाइरेट शीप क्रूज पर घूमने का मजा लेंगे. टूर‍िस्‍ट बाद में हमामात्सु (Hamamatsu) जाकर होटल में चेक-इन करेंगे. 

चौथे द‍िन नागोया

अगले दिन (चौथे दिन) क्योटो/ओसाका में, सभी लोग बस से नागोया जाएंगे. दोपहर का खाना खाने के भोजन के बाद, वे टोयोटा म्‍यूज‍ियम या एससीमैग्लेव और रेलवे पार्क (Toyota Museum or SCMAGLEV & Railway Park) जाएंगे. यहां आप जापान की इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी की उम्‍दा झलक देख सकेंगे. 

पांचवें दिन जंगल में मजा

यात्री क्योटो/ओसाका घूमेंगे. यहां बांस के जंगल और शानदार किंकाकु-जी (जिसे गोल्डन पैवेलियन के नाम से भी जाना जाता है) जाएंगे. वे फुशिमी इनारी ताइशा जाएंगे. 

छठे द‍िन फेमस पार्क घूमने का मौका 


छठे दिन, टूर‍िस्‍ट जंगली हिरणों के लिए फेमस नारा पार्क और विशालकाय बुद्ध प्रतिमा वाले तोदाई-जी टेंपल एक द‍िन का ट्र‍िप एंजॉय करेंगे. इसके बाद वे वर्ल्‍ड फेमस ओसाका एक्वेरियम काइयुकान देखने के लिए ओसाका की तरफ रूख करेंगे. 

सांतवां द‍िन ह‍िरोश‍िमा 

सातवें दिन, सभी लोग हिरोशिमा जाएंगे. वहां वे शिं-ओसाका स्टेशन से फास्‍ट शिंकानसेन ट्रेन में सफर करेंगे. यहां हिरोशिमा के ऐतिहासिक परमाणु बम गुंबद, संग्रहालय और शांति स्मारक पार्क जाएंगे. इसके बाद बोट से मियाजिमा द्वीप जाएंगे, यहां पर पवित्र इत्सुकुशिमा मंदिर और फेमस तैरते तोरी द्वार का दर्शन करेंगे। बोट से लौटने के बाद टूर‍िस्‍ट रात का ड‍िनर करेंगे. 

आठवें द‍िन टोक्‍यो वापसी 

जापान में आठवें दिन टूर‍िस्‍ट टोक्यो वापस आएंगे. यहां उन्‍हें ट्रड‍िशनल जापानी लंच के साथ एक कल्‍चरल सूमो शो देखेंगे. फ‍िर दिन की शुरुआत ओडाइबा के तटीय क्षेत्र और उसकी प्रतिष्ठित विशाल गुंडम प्रतिमा के दर्शन के साथ होगी. इसके बाद वे एक लोकल इंड‍ियन रेस्तरां में ड‍िनर होगा. 

ट्र‍िप का आख‍िर द‍िन 

ट्रिप का नौवां और आख‍िर दिन वापसी होगी. टूर‍िस्‍ट होटल में लंच करने के बाद चेक आउट करेंगे और समूह कोच से टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे. फिर वे फ्लाइट AI-355 से मुंबई वापसी है. इसके साथ ही उनकी 8 रात और 9 दिन की जापानी यात्रा खत्‍म हो जाएगी. 

जापान पैकेज की प्रति व्यक्ति प्राइस यह रहेगा 

(एक व्यक्ति के लिए): 4,14,770 रुपये प्रति व्यक्ति
दो व्यक्तियों के लिए: 3,36,200 रुपये प्रति व्यक्ति
तीन व्यक्तियों के लिए: 3,36,200 रुपये प्रति व्यक्ति,
2-11 वर्ष के बच्चों के लिए बिस्तर सहित: 3,36,200 रुपये प्रति बच्चा
2-11 वर्ष के बच्चों के लिए बिस्तर रहित: 2,63,100 रुपये प्रति बच्चा

नोट: उपरोक्त पैकेज की कीमतों में अतिरिक्त 2% टीसीएस शामिल नहीं हुआ है. 

इस पैकेज में मुंबई और हानेडा के बीच वापसी हवाई किराया, टोक्यो, हमामात्सु, ओसाका और हिरोशिमा में 3-स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था वगैरह शामिल है. इसमें आरामदायक एसी डीलक्स बसों में सफर और टूर‍िस्‍ट प्‍लेस में ट्रैवल, होटलों में कॉन्टिनेंटल नाश्ता और स्थानीय रेस्तरां में दोपहर और रात का खाना भी शामिल है. ट्रैवल प्रोग्राम बताया गया सभी एंट्री टिकट, ओसाका-हिरोशिमा और हिरोशिमा-टोक्यो के बीच बुलेट ट्रेन का सफर  और ओसाका से टोक्यो तक सामान को ले जाना भी शामिल है. पैकेज में नॉर्मल वीजा शुल्क, रोजाना प्रति व्यक्ति प्रति  एक बोतल मिनरल वाटर, एक अंग्रेजी बोलने वाला स्थानीय टूर गाइड, 80 वर्ष से कम आयु के टूर‍िस्‍ट के लिए विदेश यात्रा बीमा, IRCTC का ऑफ‍िश‍ियली कॉर्डिनेशन और जीएसटी भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- Lucky Bamboo के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे हरा-भरा रखने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com