Nepal Flash Floods: नेपाल में आए फ्लैश फ्लड ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले करीब 400 तीर्थयात्री रसुवागढ़ी इलाके में फंस गए हैं और उनका संपर्क भी टूट गया है. इनमें 105 तीर्थयात्री भारतीय बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को 390 श्रद्धालुओं को चीन की सीमा पार करनी थी. लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद बस कुछ ही लोगों से संपर्क हो पाया और अधिकतर लोगों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है. आज हम आपको कैलाश मानसरोवर के इसी रूट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नेपाल के सैलाब का भारतीय लोग शिकार हो गए हैं.
रसुवा से मानसरोवर कैलाश यात्रा का रूट
नेपाल का रसुवा जिला कैलाश मानसरोवर यात्रा के मुख्य रूट में आता है. इस रूट को काठमांडू-रसुवागढ़ी-केरुंग ओवरलैंड रूट के नाम से जाता है. जो तीर्थयात्री और यात्री सड़क मार्ग से जाते हैं, वे इस रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए इस रूट के बारे में विस्तार से जानते हैं.
1. काठमांडू से रसुवा जिवा
पहले तीर्थयात्री भारत से काठमांडू जाते हैं और फिर सड़क मार्ग से होते हुए त्रिशूली और भोटेकोशी नदी घाटी के रास्ते रसुवा जिले में जाते हैं. इसी जिल
2. फिर रसुवागढ़ी
यह नेपाल और चीन (तिब्बत) के बीच बॉर्डर चेकपॉइंट है, यहां इमिग्रेशन और कस्टम की जांच होती है.
3. केरुंग या क्यिरॉन्ग
बॉर्डर क्रॉस करने के बाद केरुंग पहुंचा जाता है.
4. केरुंग- सागा- परयांग
तिब्बत के पठार पर पक्की सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए सागा और परयांग की यात्रा की जाती है.
5. दारचेन
मानसरोवर झील के दर्शन या कहें परिक्रमा के बाद तीर्थयात्री दारचेन पहुचते हैं.
6. कैलाश पर्वत की परिक्रमा
फिर दारचेन से यमद्वार होते हुए डेरापुक, डोलमा ला पास और जुथुलपुक होते हुए परिक्रमा पूरी होती है.
एडवाइजरी जारी
बोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके मुताबिक, एहतियात के तौर पर, काठमांडू घाटी की ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन जाने वाले वाहनों को रोक दिया है. हालात को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे तब तक आपदाग्रस्त इलाकों की ओर न बढ़ें जब तक कि आधिकारिक जानकारी से यह पुष्टि न हो जाए कि सड़क की स्थिति सुरक्षित है. बचाव और आपातकालीन कार्रवाई में मदद के लिए नेपाल सेना के दो हेलीकॉप्टर रसुवा भेजे गए हैं.
यह भी पढ़ें: सितंबर में है घूमने की प्लानिंग? शिमला से लेकर ऊटी तक, ये 4 जगहे रहेंगी बेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं