एनडीटीवी का युवा समिट-2026 (NDTV YUVA 2026) आज मुंबई में आयोजित किया जा रहा है. एनडीटीवी युवा एक ऐसा मंच है, जहां देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों, विचारों और सपनों पर खुलकर चर्चा की जा रही है. किसी से पहली बार मिलने पर क्या आप सिर्फ उसकी बातों पर ध्यान देते हैं. अगर हां, तो बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट कानन टांडी ने बताया कि आप सामने वाले के कई संकेत मिस कर सकते हैं. एक्सपर्ट ने Yuva समिट में बताया कि आंखों का संपर्क, मुस्कान, हैंडशेक, सिर हिलाना, शरीर और पैरों की दिशा जैसे छोटे-छोटे हाव-भाव बातचीत में कई संकेत दे सकते हैं. उन्होंने समझाया कि किसी व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज उसकी गर्मजोशी, आत्मविश्वास और बातचीत में रुचि को समझने में मदद कर सकती है. हालांकि, किसी एक संकेत के आधार पर सामने वाले के बारे में राय बनाना सही नहीं है.
पहली मुलाकात में ये चीजें बनाती हैं असर
Yuva समिट में कानन टांडी ने कहा कि किसी व्यक्ति से पहली बार मिलते समय शुरुआती कुछ सेकंड काफी मायने रखते हैं. उनके मुताबिक, हैंडशेक के साथ सामने वाले की आंखों में देखना, हल्की मुस्कान और सम्मान का भाव आपकी बॉडी लैंग्वेज को बेहतर बना सकता है. उन्होंने समझाया कि लोगों की धारणा बनाने में गर्मजोशी (warmth) यानी आपका व्यवहार और क्षमता (competence) यानी आपके काम की क्षमता दोनों की भूमिका होती है.
#NDTVYuva2026 | Your body language speaks before you do: Kanan Tandi (@kanantandi), Body Language Expert and Behaviour Consultant, shares key insights into how your behaviour, expressions, and gestures shape the way others perceive you#NDTVYuva pic.twitter.com/TXBItZu5HS
— NDTV (@ndtv) September 28, 2026
तीन बार सिर हिलाना काफी है बार-बार नहीं
कानन टांडी ने बातचीत के दौरान सिर हिलाने के तरीके को भी महत्वपूर्ण बताया. उनके अनुसार, किसी की बात ध्यान से सुनते समय हल्का सिर झुकाना (head tilt) यानी सिर को थोड़ा झुकाना सक्रिय रूप से सुनने का संकेत दे सकता है. वहीं बार-बार तेजी से सिर हिलाने को उन्होंने सिर हिलाने वालाा खिलौना (bobble heading) बताया और कहा कि बातचीत में जरूरत से ज्यादा ऐसा करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- 118 से 84 Kg, इस व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कैसे कम किया, एक्सपर्ट से जानिए
सामने वाला आपकी बात में दिलचस्पी ले रहा है या नहीं?
एक्सपर्ट ने आंखों की दिशा पर भी ध्यान देने को कहा. उनके अनुसार, अगर कोई व्यक्ति आपकी बात, आइडिया या बातचीत में दिलचस्पी ले रहा है तो उसका शरीर अक्सर आपकी दिशा में होगा है. हालांकि, इसे अकेले देखकर किसी व्यक्ति की भावनाओं या इरादों का पक्का निष्कर्ष नहीं निकााला जा सकता है.
#NDTVYuva2026 | How can you tell if someone is genuinely interested in what you're saying?
— NDTV (@ndtv) September 28, 2026
Kanan Tandi (@kanantandi), a leading body language expert, reveals the subtle signs you shouldn't miss#NDTVYuva pic.twitter.com/mJ7abfCIvg
फिट डोंट लाइ को ऐसे समझें
कानन टांडी ने पैरों की दिशा को भी बॉडी लैंग्वेज का एक संकेत बताया. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति खड़े होकर आपसे बात कर रहा हो तो उसके पैरों की दिशा पर ध्यान दिया जा सकता है. यह बातचीत में उसकी रुचि या ध्यान के बारे में संकेत देती है. हालांकि, शरीर की भाषा को हमेशा पूरे संदर्भ और व्यक्ति के सामान्य व्यवहार के सााथ समझना चाहिए.
बॉडी लैंग्वेज से रिश्तों को समझने में मिल सकती है मदद
कानन टांडी ने बताया कि कई बार रिश्तों में पीछे मुड़कर देखने पर लोगों को लगता है कि शुरुआत में ही कुछ संकेत दिखाई दे रहे थे. उनका कहना था कि बॉडी लैंग्वेज को समझना बातचीत और रिश्तों में सामने वाले के संकेतों को पढ़ने में मदद कर सकताा है. लेकिन केवल किसी एक इशारे के आधार पर व्यक्ति के चरित्र या इरादे पर फैसला लेना सही नहीं है.
ये भी पढ़ें- सपेरे ने बताया सांप भगाने का मंत्र, घर में सांप निकल जाए तो क्या करें, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं