विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2025

Navratri Alata Designs: इस नवरात्रि पैरों में लगाएं 'सुहाग की निशानी' आलता के ये यूनिक डिजाइन्स

Navratri Alata Designs: नवरात्रि में पैरों पर आलता लगाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक सुंदरता का हिस्सा भी है. फ्लोरल, पंखुड़ी, चांद-तारे और गुलाब जैसे डिजाइंस आपके पैरों को त्योहार के लिए और भी आकर्षक बना देंगे.

Navratri Alata Designs: इस नवरात्रि पैरों में लगाएं 'सुहाग की निशानी' आलता के ये यूनिक डिजाइन्स
पैरों पर लगाएं ऐसे नए-नए डिजाइंस, देख हर कोई पूछेगा- कहां से सीखा ये डिजाइन?

Navratri Special Alata Designs: नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है और पूरे देश में मां दुर्गा की पूजा का माहौल होगा. इस पावन अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें पैरों पर आलता लगाना बेहद खास माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

आलता को सुहाग और शुभता की निशानी समझा जाता है. यही वजह है कि महिलाएं इसे त्योहारों पर ज़रूर लगाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आलता के लेटेस्ट डिजाइन (Alta Designs for Navratri)

आजकल आलता सिर्फ सिंपल रंग नहीं रहा, बल्कि इससे पैरों पर खूबसूरत डिजाइन और पैटर्न भी बनाए जाते हैं. आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइंस:

Latest and Breaking News on NDTV

Floral Pattern (फ्लोरल पैटर्न) – पैरों के पंजे पर बड़ा फूल बनाकर उसके आसपास छोटे-छोटे फूल और पत्तियां जोड़ें. यह डिजाइन पूजा और उत्सव दोनों के लिए परफेक्ट है.

Latest and Breaking News on NDTV

Moon & Stars (चांद-तारे वाला डिजाइन) – आलता से गोल आकार में चांद बनाकर आसपास तारे सजाएं. नवरात्रि में यह शुभ माना जाता है और पैरों को अनोखा लुक देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Petal Style (पंखुड़ी डिजाइन) – बीच में बिंदी बनाकर उसके चारों ओर पंखुड़ी जैसी आकृति सजाएं. यह पैरों को पारंपरिक और आकर्षक रूप देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Rose Design (गुलाब वाला पैटर्न) – पंजे पर गुलाब का फूल और किनारों पर पत्तियां बनाकर पैरों को और भी रॉयल लुक दें.

Latest and Breaking News on NDTV

पैरों में सुंदर डिजाइन (Alta + Mehndi Combo Look)

अगर आप थोड़ा यूनिक दिखना चाहती हैं तो आलता और मेहंदी का कॉम्बिनेशन अपनाएं. मेहंदी की डिजाइन के बीच आलते से डिटेलिंग करने पर आपके पैर और भी ग्लैमरस लगेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

सुहाग की निशानी आलता (Festival-Ready Traditional Touch)

नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा की आराधना के साथ खुशियां और सजधज का होता है. ऐसे में अगर आप आलता से पैर सजाएंगी, तो यह न सिर्फ पारंपरिक श्रृंगार को पूरा करेगा, बल्कि आपके पूरे लुक में ग्रेस और ट्रेडिशनल चार्म भी जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri Alata Designs, Alta Designs For Feet, Alta Banane Ke Tareeke, Alta Design, Alata Ke Naye Design, Navratri Alta Decoration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com