कपल्स के बीच छोटी-बड़ी नोकझोंक होना सामान्य बात है. फर्क इस बात से पड़ता है कि दोनों उस झगड़े के बाद क्या करते हैं. कुछ लोग बहस खत्म होते ही बात करके गलतफहमी दूर करना चाहते हैं, जबकि कुछ पार्टनर थोड़ी देर अकेले रहकर खुद को शांत करना पसंद करते हैं. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों तरह की प्रतिक्रिया के पीछे अलग-अलग भावनात्मक जरूरतें हो सकती हैं.
क्या चाहते हैं तुरंत बात करने वाले पार्टनर
जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के लिए रिश्ते में तनाव बना रहना काफी परेशान करने वाला होता है. इसलिए वे झगड़े के तुरंत बाद बात करके समस्या सुलझाने की कोशिश करते हैं. उनका मकसद बहस जीतना नहीं, बल्कि रिश्ते में आई दूरी को कम करना होता है. ऐसे लोग अक्सर बातचीत के जरिए भरोसा और भावनात्मक सुरक्षा महसूस करते हैं.

Psychological Treatment
कुछ लोग क्यों बना लेते हैं दूरी?
हर व्यक्ति तनाव को एक ही तरह से नहीं संभालता. कुछ लोगों को गुस्सा शांत करने और अपनी भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा समय चाहिए होता है. ऐसे में कुछ देर की दूरी उनके लिए रिश्ते से भागनाा नहीं, बल्कि खुद को संभालने का तरीका हो सकती है.
यह भी पढ़ें: हर कपल को जरूर बनाने चाहिए ये 5 नियम, Relationship Coach ने कहा कभी नहीं बिखरेगा रिश्ता
असली समस्या दूरी नहीं संवाद की है कमी
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, पार्टनर को स्पेस चाहिए तो उसे बताना जरूरी है कि वह कब दोबारा बात करेगा. बिना बताए लंबे समय तक चुप रहना दूसरे व्यक्ति में असुरक्षा पैदा कर सकता है. वहीं गुस्से में तुरंत बातचीत करने से मामला और बिगड़ सकताा है.
रिश्ते में क्या है बेहतर तरीका
झगड़े के बाद पहले खुद को शांत करें और फिर बिना आरोप लगाए अपनी बात रखें. सामने वाले की बाात भी सुनें. अगर दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को समझने की कोशिश करें, तो छोटी बहस रिश्ते में बड़ी दरार बनने से बच सकती है.
यह भी पढ़ें: रिश्ते में उम्र कितनी मायने रखती है? अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी की लव स्टोरी से सीखें ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं