प्यार और रिश्तों में उम्र का फासला अक्सर समाज में लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाता है. लेकिन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी का रिश्ता यह साफ दर्शाता है कि दिल से कनेक्शन में उम्र केवल एक संख्या है. दरअसल, हाल ही में अनुराग कश्यप ने शुभ्रा शेट्टी के साथ अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शुभ्रा उनसे 20 साल छोटी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों पिछले 11 साल से एक साथ हैं.
'उम्र बढ़ने के साथ कुछ इनसिक्योरिटी भी होती हैं'
जेनिस सेक्युएरा को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा 'मैं उनके साथ बहुत खुश हूं. मैं उनके साथ रहना चाहता हूं, इसके लिए जो भी करना पड़े. जिंदगी में बहुत कुछ होता है. उम्र बढ़ने के साथ कुछ इनसिक्योरिटी भी होती हैं'. उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह इतना हेल्दी रहना चाहते हैं कि जिन लोगों से वे प्यार करते हैं, उनके साथ ज्यादा समय बिता सकें.
उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं हो पाया, तो उसके बाद क्या हो सकता है, यह सोचकर वह अक्सर परेशान हो जाते हैं. दुनिया के तौर-तरीकों को देखते हुए वह इस बारे में काफी सोचते हैं. हालांकि, उनका मानना है कि फिलहाल उन्हें जो रिश्ता और खुशी मिली है, वह उससे संतुष्ट हैं. वह बस इस रिश्ते को खोना नहीं चाहते.
यह भी पढ़ें: पहली डेट पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, Relationship Coach ने बताया किन बातों से बचना चाहिए
कैसा रहा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी का रिलेशन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी की मुलाकात उस समय हुई थी जब शुभ्रा फैंटम फिल्म्स में काम कर रही थीं. दोनों ने 2010 के दशक के बीच एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. समय के साथ-साथ अनुराग ने सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए कुछ खास पलों की तस्वीरें और पोस्ट शेयर कीं. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं और उनकी लव स्टोरी को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगीं.

लोगों से दूर रखी पर्सनल लाइफ
दोनों ने कभी सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की और अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रखा. इसी कारण उनके फैंस लंबे समय तक उनके रिश्ते को लेकर अनुमान ही लगाते रहे. हालांकि, दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर अक्सर लोगों का ध्यान खींचता रहा.
2018 में किया एक्सेप्ट
साल 2015 में अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी पहली बार पब्लिकली साथ में साथ नजर आए थे. इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. हालांकि, उस समय दोनों ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा और अपने रिश्ते को पर्सनल ही रखा. बाद में साल 2018 में अनुराग कश्यप ने एक्सेप्ट कि वे और शुभ्रा शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
एज गैप को लेकर कॉन्शियस हो गए थे अनुराग
इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बताया कि जब उनके और शुभ्रा शेट्टी के रिश्ते की चर्चाएं तेज थीं, तब वे दोनों के बीच 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर काफी सोचने लगे थे. इस साल एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं इसे लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस हो गया था और बार-बार इसे नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा था. वहीं, एक समय ऐसा भी आया क्योंकि शुभ्रा के चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगता. वह आज भी पहले जैसी ही दिखती हैं. जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई और वह वैसी ही दिखती रहीं, मैं इस बात को लेकर थोड़ा कॉन्शियस महसूस करने लगा.'
यह भी पढ़ें: किसी को अपनी अहमियत कैसे समझाएं? Relationship Coach ने बताया जो आपको नजरअंदाज करते हैं उन्हें भी होगी कदर
एज गैप के बावजूद भी क्या था शुभ्रा का रिएक्शन?
उम्र का अंतर जहां अनुराग कश्यप को कभी-कभी असहज महसूस कराता था, वहीं शुभ्रा शेट्टी इस रिलेशन और अपने प्यार को लेकर बेहद खुश थीं. शुभ्रा ने बताया कि रिश्ते के शुरुआती दिनों में उन्होंने अनुराग से कहा था कि अब अगर उनकी मौत भी हो जाए, तो उन्हें कोई अफसोस नहीं होगा, क्योंकि वह सच्चे प्यार का एहसास कर चुकी हैं. शुभ्रा की यह बात सुनकर अनुराग काफी भावुक हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं