Skin Care: चेहरे को निखारने के लिए सालों से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता रहा है. दादी-नानी तक अपने समय से मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) को स्किन केयर में शामिल करती रही हैं. मुल्तानी मिट्टी को त्वचा पर लगाने से एक्ने की दिक्कत दूर होती है, चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटती हैं, गंदगी दूर होती है, स्किन से एक्सेस ऑयल हटता है जोकि पिंपल्स का बड़ा कारण है और साथ ही दाग-धब्बे हल्के करने में भी मुल्तानी मिट्टी का असर देखने को मिलता है. जानिए पिंपल्स (Pimples) कम करने और पिंपल्स से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक्स बनाकर कैसे लगाएं.
कटे-फटे हैं होंठ तो यहां जानिए किस तरह सोफ्ट लिप्स पा सकते हैं आप, कुछ नुस्खों से ही बन जाएगी बात
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक्स | Multani Mitti Face Packs
मुल्तानी मिट्टी और बेसनपिंपल्स और दाग-धब्बों को हटाने के लिए इस फेस पैक को बनाया जा सकता है. 2 चम्मच बेसन (Besan) लें और उसमें एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच दही का डालें. इस मिश्रण में एक चम्मच भरकर मुल्तानी मिट्टी डाल लें. चेहरे पर 15 से 20 मिनट इस फेस पैक को लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. त्वचा निखर जाएगी.
इस तरह कर लिया एलोवेरा का सेवन तो घटने लगेगा वजन, वेट लॉस डाइट में ऐसे शामिल करें Aloe Vera
मु्ल्तानी मिट्टी और दूधइस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और जरूरत के अनुसार दूध मिला लें. इस फेस पैक में थोड़ा गुलाबजल भी डाला जा सकता है. चेहरे को साफ करके फेस पैक लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें. स्किन निखर जाती है.
मुल्तानी मिट्टी और चंदनकूलिंग इफेक्ट्स वाले इस फेस पैक (Face Pack) को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच नारियल पानी या गुलाबजल और 2 चम्मच दूध को साथ मिला लें. पेस्ट अपने अनुसार गाढ़ा या पतला किया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर छुड़ा लें.
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जैलपिंपल्स पर इस फेस पैक का खासा अच्छा असर देखने को मिलता है. एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच एलोवेरा जैल ले लें. इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें. बस तैयार है आपका फेस पैक. चेहरे पर इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो सकते हैं. अच्छे असर के लिए हफ्ते में एक से दो बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं