- ब्राइट ग्रीन ड्रेस को समर फैशन का बनाएं हिस्सा.
- Mouni Roy की एब्सट्रैक्ट प्रिंटेड साड़ी वेडिंग पार्टी के लिए है बेस्ट.
- मौनी मैटेलिक ब्रॉन्ज वन-शोल्डर क्रॉप टॉप में लग रहीं ड्रैमेटिक.
Mouni Roy Saree Look : साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है. यह ऐसा भारतीय पहनावा है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है, इस बात को अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) साबित भी करती हैं. मौनी राय के वॉर्डरोब की बात करें तो उसमें एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और फैशनेबल साड़ियां देखने को मिल जाएंगी. अभी हाल ही में मौनी ने डीआईडी लिटिल चैंप्स रियलिटी शो के दौरान एब्सट्रैक्ट प्रिंट वाली साड़ी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मौनी की यह साड़ी जेजे वाल्या ने डिजाइन किया हुआ था. इस साड़ी में ब्लैक और व्हाइट पट्टी का बॉर्डर बना हुआ था, जो इसे और स्टाइलिश दिखाने में पूरी मदद कर रहा था. साड़ी को मौनी ने फुल स्लीव वाले ब्लैक ब्लाउज और वेस्ट बेल्ट के साथ पेअर किया हुआ था, जो उनको एक ग्लैमरस लुक दिखा रहा था. इसके साथ मौनी ने मेकअप न्यूड रखा हुआ था और बालों को साइड पार्टीशन करके खुला ही छोड़ दिया था.
इसके अलावा मौनी की ग्रीन ड्रेस में इंस्टाग्राम पर साझी की हुई फोटो भी बहुत कूल एंड स्टाइलिश है. बैकलेस हॉल्टर नेक ड्रेस जिसकी नेकलाइन प्लंजिंग थी उन्हें गॉर्जियस दिखाने में पूरी मदद कर रही थी. मौनी की यह ड्रेस समर के लिए बेस्ट है.
अब आते हैं मौनी की मैटेलिक ब्रॉन्ज वन-शोल्डर क्रॉप टॉप ड्रेस पर जिसे उन्होंने फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पेअर किया हुआ था. इसमें एक ट्रेल भी जुड़ी हुई थी जो एक ड्रैमेटिक लुक दे रही थी. मौनी ने अपनी इस ड्रेस को खास बनाने के लिए मिनिमल ज्वेलरी कैरी किया हुआ था. वहीं, हेयरस्टाइल की बात करें तो बालों को खुला रखा हुआ था.
अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
नीले रंग की ड्रेस में नज़र आईं गौरी खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं