विज्ञापन

सुबह उठते ही ऑफिस जाने का मन नहीं करता? एक्सपर्ट के बताए 4 मॉर्निंग हैक्स, जो बदल सकते हैं आपका पूरा दिन

Morning Hacks: सुबह उठते ही ऑफिस जाने का मन नहीं करता. एक्सपर्ट के बताए 4 आसान मॉर्निंग हैक्स, जो आपकी एनर्जी, मूड और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बना सकते हैं. जानिए दिन की शानदार शुरुआत करने के आसान तरीके.

सुबह उठते ही ऑफिस जाने का मन नहीं करता? एक्सपर्ट के बताए 4 मॉर्निंग हैक्स, जो बदल सकते हैं आपका पूरा दिन
मॉर्निंग हैक्स
file photo

हर दिन जैसे ही सुबह उठते हैं, तो शरीर में बहुत आलस रहता है और ऑफिस जाने की सोचते ही जैसे प्राण से निकल जाते हैं, लेकिन फिर भी रोते-धोते ऑफिस के लिए तैयार होना पड़ता है. ऐसा लगता है कि काश आज कुछ बहाना लगा दूं, बस ऑफिस नहीं जाना पड़े. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह सिर्फ आलस नहीं बल्कि खराब मॉर्निंग रूटीन का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन की शुरुआत में की गई कुछ छोटी आदतें मूड, एनर्जी और काम करने की इच्छा को बेहतर बना सकती हैं.

हार्टफोर्ड हेल्थकेयर मेडिकल ग्रुप की MD टेलर एबेली के मुताबिक, हर दिन के कुछ आसान स्टेप्स, जो आपको एक आसान सुबह के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके डेली रूटीन में भी बदलाव होगा. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह उठते ही सोशल मीडिया या ईमेल देखने से दिमाग तुरंत तनाव और तुलना की स्थिति में चला जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि पहले 15-20 मिनट फोन से दूरी बनाकर रखें.

हाइड्रेशन से शुरुआत करें

डॉ. एबेली के मुताबिक, सात या आठ घंटे की नींद के बाद, आपका शरीर नैचुरली डिहाइड्रेट हो जाता है. सुबह सबसे पहले पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म शुरू होता है, डाइजेशन में मदद मिलती है और दिमाग साफ रहता है. हल्का डिहाइड्रेशन भी जल्दी थकान और ब्रेन फॉग में बदल सकता है. अपने नाइट स्टैंड पर एक रियूजेबल पानी की बोतल या गिलास रखें ताकि हाइड्रेशन ऑटोमेटिक हो जाए.

10 मिनट बॉडी मूवमेंट करें

सुबह उठते ही सबसे पहले हल्की स्ट्रेचिंग, वॉक या कुछ मिनट की एक्सरसाइज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और मूड बेहतर करने वाले हार्मोन रिलीज करने में मदद करती है. इससे ऑफिस जाने का मन भी ज्यादा बनता है.

दिन के लिए एक टारगेट सेट करें

सुबह उठते ही काम की लंबी लिस्ट देखने की बजाय दिन का एक जरूरी टारगेट सेट करें. इससे दिमाग पर दबाव कम पड़ता है और दिन की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से होती है.

यह भी पढ़ें:- एलोवेरा जेल और नीम पाउडर से घर पर बनाएं केमिकल-फ्री साबुन, त्वचा को मिलेगा नेचुरल ग्लो

यह भी पढ़ें:- पौधे रहेंगे कीड़े-मकौड़ों से दूर, ऐसे करें चॉक का इस्तेमाल, महिला ने बताया कमाल का हैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morning Tips, Lifestyle Tips And Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com