Skin Care: चेहरे पर चमक लाने के लिए एलोवेरा को कई तरह से लगाया जा सकता है. एलोवेरा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, इसमें कई नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इसके अलावा, एलोवेरा (Aloe Vera) का इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने, स्किन को नमी देने और मुलायम बनाने के लिए किया जा सकता है. स्किन पर ग्लो (Glowing Skin) पाने के लिए यूं तो एलोवेरा को सादा भी लगाया जा सकता है, लेकिन ऐसी और भी कुछ चीजें हैं जिन्हें एलोवेरा में मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं. जानिए एलोवेरा से कैसे मिलेगी चमकदार त्वचा.
आंवले में इस चीज को मिलाकर बालों पर लगाना कर दें शुरू, Hair Growth पर रामबाण साबित होता है यह नुस्खा
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे लगाएं एलोवेरा | How To Apply Aloe Vera For Glowing Skin
एलोवेरा और संतरे का छिलकाविटामिन सी से भरपूर संतरे के छिलकों का पाउडर एलोवेरा के साथ मिक्स करके लगाया जा सकता है. संतरे के छिलकों (Orange Peels) को सुखाएं और पीस लें. इस तैयार पाउडर को एलोवेरा के साथ मिक्स करके पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 मिनट इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लेने पर चेहरा दमकदार दिखने लगता है.
मां को बेटे से कभी नहीं कहनी चाहिए ये 4 बातें, लाडले के मन पर लगती है गहरी चोट
एलोवेरा और शहददमकती त्वचा के लिए एलोवेरा में शहद (Honey) मिलाकर लगा सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच शहद और 2 चम्मच एलोवेरा को साथ मिलाएं और फेस पैक बना लें. इस फेस पैक में आधा केला भी मिलाया जा सकता है. चेहरे पर 10 से 15 मिनट इस फेस पैक को लगाकर धो लें. चेहरा खिल जाता है.
एलोवेरा और नींबूनींबू को सादा चेहरे पर लगाने से खासा परहेज करने के लिए कहा जाता है, लेकिन इसे एलोवेरा में मिलाकर लगाया जा सकता है. विटामिन सी के अलावा नींबू में क्लेंजिंग और ब्लीचिंग गुण भी होते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स हटती हैं और स्किन निखरी हुई नजर आने लगती है. 2 चम्मच एलोवेरा में 5 से 6 बूंदे नींबू के रस (Lemon Juice) की मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे 20 से 25 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं