Delhi Metro: मेट्रो में सफर करना हमारा रोज का काम है. लेकिन, अक्सर ही व्यक्ति अगर दूसरे शहर से मेट्रो में आया हो तो बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगता है. इसके अलावा, अगर कभी दोस्तों से मिलने जाना हो या किसी काम से निकले हों और बहुत देर पहले ही मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पहुंच गए हैं तो थकान में समझ भी नहीं आता कि बचा हुआ समय कैसे बिताया जाए. ऐसे में दिल्ली मेट्रो आपके लिए लेकर आई है मेट्रो पॉड होटल. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पॉड होटल (Pod Hotel) लॉन्च किया है जिसका नाम है द मेट्रोस्टे. यह कंफर्टेबल होने के साथ ही अफॉर्डेबल भी है और इसका रेट 400 रुपए से शुरू है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कहां है दिल्ली मेट्रो का पॉड होटल
दिल्ली मेट्रो का यह पॉड होटल नई दिल्ली मेट्रो स्ट्रेशन (New Delhi Metro Station) पर बनाया गया है. यह मेट्रो लाइन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से भी कनेक्टेड है. ऐसे में थके-हारे यात्री इन पॉड होटल में आराम करने के लिए ठहर सकते हैं.
क्या-क्या सुविधाएं होंगी उबलब्ध- द मेट्रोस्टे (The Metrostay) की वीडियो 29 मार्च को सो दिल्ली (So Delhi) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इसमें इस पॉड होटल को अंदर से देखा जा सकता है.
- इस मेट्रो स्टे में बंक बेड्स लगे हैं.
- सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग डॉर्म्स हैं और वॉशरूम भी अलग हैं.
- अपनी पर्सनल चीजों को लॉक करके रखने के लिए डिजीटल लॉकर भी हैं जिनमें सामान रखकर बिना चिंता किए सोया जा सकता है.
- अपना काम खत्म करने के लिए भी यहां जगह उपलब्ध है.
- इस पॉड होटल में एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा गया है. यहां अलग-अलग तरह की इंडोर गेम्स के लिए गेमिंग एरिया है जिसमें कैरम बोर्ड जैसी गेम्स हैं.
- यहां एक थिएटर भी है जिसमें फिल्म या कोई शो देखा जा सकता है.
अफॉर्डेबल हैं यह पॉड होटल
आमतौर पर मेट्रो से उतरकर अगर कोई होटल लिया जाता है तो उसके रेट 700-800 से शुरू होकर 1500 और 2000 तक आराम से जाते हैं या सुविधाओं के अनुसार इनका किराया और ज्यादा हो सकता है. लेकिन, दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों (Passengers) के रुकने और आराम करने के लिए जो पॉड होटल बनाया है इसका किराया 400 रुपए से शुरू हो रहा है. इस होटल में रुकने के लिए आपको देररात कहीं दूर भी नहीं निकलना होगा बल्कि मेट्रो के अंदर ही यह होटल बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं