Anti Aging Skin Care: स्किन केयर में कई तरह के प्रोडक्ट्स शामिल किए जाते हैं, लेकिन प्राकृतिक चीजों की बात ही अलग होती है. प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक्स चेहरे पर लगाए जाएं तो स्किन केमिकल्स से दूर रहती है और बाहरी ही नहीं बल्कि अंदरूनी रूप से भी बेहतर होने लगती है. अब बात आती है त्वचा के जवां बने रहने की. त्वचा पर लंबे समय तक कसावट बने रहने की वजह है कोलाजन. जब त्वचा में कोलाजन (Collagen) कम होने लगता है तो स्किन ढीली पड़ने लगती है और बूढ़ी नजर आने लगती है. ऐसे में कोलाजन से भरपूर आम के पत्तों का फेस पैक चेहरे पर लगाया जा सकता है. यहां जानिए एंटी-एजिंग से भरपूर आम के पत्तों से किस तरह फेस पैक तैयार करते हैं और इन पत्तों के फेस पैक (Mango Leaves Face Packs) से त्वचा को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जवां त्वचा के लिए आम के पत्ते का फेस पैक | Mango Leaves Face Pack For Younger Looking Skin
आम के पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन की भी अच्छी मात्रा होती है. इन पत्तों का फेस पैक लगाने पर त्वचा फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचती है. वहीं, प्राकृतिक रूप से कोलाजन के प्रोडक्शन में भी इन पत्तों का असर दिखता है. आम के पत्ते सूरज की हानिकारक किरणों से हुए नुकसान को कम करते हैं. विटामिन सी होने के चलते कोलाजन तो बढ़ता ही है साथ ही इनसे त्वचा पर चमक आती है, विटामिन ए स्किन टाइटनिंग गुण देता है और इन पत्तों से स्किन डैमेज भी कम होता है.
आम के पत्तों का पेस्टचेहरे पर आम के पत्तों के पेस्ट को फेस पैक की तरह लगाया जा सकता है. इसके लिए आम के पत्तों को या इन पत्तों के पाउडर (Mango Leaves Powder) को पानी के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
आम के पत्ते और दहीआम के पत्तों को पीसें और इसमें जरूरत के अनुसार दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. दही के गुण स्किन को हाइड्रेटिंग भी रखते हैं.
आम के पत्ते और शहदशहद और दही के साथ आम के पत्तों का फेस पैक बनाएं. इस फेस पैक से स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और त्वचा दमकने लगती है सो अलग. फेस पैक बनाने के लिए बराबर मात्रा में आम के पत्ते और दही लें और उसमें एक चम्मच शहद डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
टोनर भी बना सकते हैंआम पत्तों से बनने वाला टोनर स्किन पर ताजगी बनाए रखता है और स्किन को जवां बनाने में असरदार है सो अलग. इस टोनर (Toner) को बनाने के लिए पानी में आम के पत्ते उबाल लें. अब इस पानी को ठंडा करके और किसी शीशी या स्प्रे बोतल में भर लें. इसे रूई की मदद से सुबह-शाम चेहरे पर लगाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं